Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
22-Feb-2020

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने अपने ओएसडी श्री आर.के.मिगलानी के पुत्र गौतम मिगलानी के असामायिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है l उन्होंने कहा कि मेरे अभिन्न सहयोगी श्री आर.के.मिगलानी के पुत्र गौतम मिगलानी का दुःखद निधन मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है। परम पिता परमेश्वर यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने राजधानी भोपाल के आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में वानिकी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वन सम्पदा, मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी सम्पदा है। मध्यप्रदेश को अपनी वन सम्पदा पर गर्व है। इसे संरक्षित और सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी वनों से जुडे लोगों और वन विभाग के प्रत्येक सदस्य की है। जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने स्वराज भवन दीर्घा में कार्टूनिस्ट श्री इरफान की 'पर्यावरण बचाओ' कार्टून प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी 24 फरवरी तक आम नागरिकों के लिये खुली रहेगी। श्री शर्मा ने प्रदर्शनी में कार्टून्स देखे और श्री इरफान के प्रयासों की सारहना की। वाणिज्यिक कर मंत्री श्री राठौर ने ओरछा में 'नमस्ते ओरछा' महोत्सव की तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया। साथ ही, महोत्सव के अंतर्गत किये जा रहे निर्माण एवं विकास कार्यों के बारे में अधिकारियों से चर्चा की। श्री राठौर ने श्रीराम राजा मंदिर के द्वार पर हाथे लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विदिशा में वेयर हाउस लॉजिस्टिक्स कार्पोरेशन और 8 उचित मूल्य दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वेयर हाउस में एफएक्यू स्तर का चावल नहीं होने पर उपभोक्ताओं को चावल वितरित न करने तथा खरीदी करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री सुखदेव पांसे ने मुलताई तहसील के मालेगाँव में किसानों को ऋण माफी प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जय किसान फसल ऋण माफी योजना से बैतूल जिले में 78 हजार से भी अधिक पात्र किसानों के 264 करोड़ रुपये से अधिक राशि के फसल ऋण माफ किये गये हैं। योजना के प्रथम चरण में 65 हजार 947 किसानों के 183 करोड़ तथा द्वितीय चरण में 12 हजार 212 किसानों के 81 करोड़ रुपये से अधिक राशि के फसल ऋण माफ किये गये हैं।