Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
21-Feb-2020

1 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री को देश के नौजवानों और किसानों की चिंता नहीं है, वह सिर्फ पाकिस्तान की बात करते हैं. उमरहर में सामूहिक विवाह और गौशाला के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बातें नहीं की लेकिन 90,000 पाकिस्तानी सैनिकों को घुटने टिकवा दिए थे. 2 मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ब्लॉग लिखकर आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार के गलत फैसलों से मध्यप्रदेश में वित्तीय संकट उत्पन्न हो गया है. उन्होंने लिखा कि पिछली सरकार ने प्रदेश में सिर्फ व्यक्तिवादी राजनीति कर प्रसिद्धि का झूठा प्रचार किया, संसाधन झोंके तथा कई योजनाएं बगैर बजटीय प्रावधान के शुरू कर दी. 3 शराब की नई दुकान खोलने और उप दुकानों को शुरू करने का मसौदा राज्य सरकार वापस ले सकती है. मंत्रियों की आपत्ति और मुख्यमंत्री कमलनाथ के रुख के बाद आबकारी विभाग नई नीति में यह प्रावधान नहीं रखेगा. मुख्यमंत्री ने कहा था कि थोड़े से फायदे के लिए ऐसा करना सही नहीं होगा. 4 मंदसौर के सीतामऊ में आयोजित किसान कर्ज माफी सम्मेलन में जल संसाधन मंत्री व जिले के प्रभारी हुकुम सिंह कराड़ा ने दिव्यांगों के लिए अप्रिय शब्दों का उपयोग किया. भाजपा विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने मंत्री के बयान की निंदा की, वहीं दिव्यांग संघ ने भी विरोध जताते हुए प्रदर्शन करने की बात कही है. 5 पर्यावरण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने जीव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली - 2016 के पालन की समीक्षा बैठक में इसके प्रावधान को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि अस्पतालों का कचरा खुले में ना फेंकें, इसका सही प्रबंधन किया जाए. 6 सहकारिता मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने बहुजन समाज पार्टी की विधायक रामबाई के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि रामबाई अपने बयान का खंडन करें अन्यथा उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे. उधर रामबाई ने कहा है कि मंत्री गोविंद सिंह उनके पिता तुल्य हैं, अगर उन्हें लगता है कि मैंने कुछ गलत कहा तो केस दर्ज करा दें. 7 मध्यप्रदेश में परंपरागत कृषि योजना के नाम पर 5 साल में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला सामने आया है. बताया जाता है कि प्रदेश ने 5 साल पहले केंद्र सरकार की गाइडलाइन बदली जिससे यह घोटाला हुआ. इस मामले में कृषि मंत्री सचिन यादव ने कहा कि इस पूरे घोटाले की सरकार जांच करा रही है, इसमें शामिल अधिकारी और दलालों को बख्शा नहीं जाएगा. 8 मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया का कहना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ गलत नहीं बोला है. बावरिया ने कहा कि उन्होंने उस कार्यक्रम का वीडियो देखा है उसमें कुछ आपत्तिजनक नहीं है, इस संबंध में भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं. 9 कांग्रेस जौरा और आगर विधानसभा चुनाव झाबुआ की तर्ज पर लड़ेगी. वहीं भाजपा स्थानीय नेताओं के भरोसे है. इस बारे में प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया का कहना है कि हम सरकार के काम और कार्यकर्ताओं की मेहनत से उप चुनाव जीतेंगे