Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
21-Feb-2020

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि शिवरात्रि भारत की आध्यात्मिक संस्कृति का पर्व है। उन्होंने कहा कि भगवान शंकर सभी देवों के आराध्य हैं। वे सृजन के देव है। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने छिंदवाड़ा जिले के ग्राम उमरहर में 30 लाख रुपये लागत की आदर्श गौ-शाला का लोकार्पण किया l इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि गौ-वंश के संरक्षण के साथ ही गौ-शालाएं ग्रामीण क्षेत्रों में आय वृद्धि का साधन बनें, सरकार इस लक्ष्य के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में हर पंचायत मुख्यालय में गौ-शालाओं का निर्माण किया जा रहा है। सरकार बनते ही हमने वचन-पत्र के इस वादे को पूरा किया है। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने युवा पीढ़ी से कहा है कि सामाजिक कुरीतियों को समाप्त कर भारतीय मूल्यों और संस्कारों को आत्मसात करें। हमारे देश के अस्तित्व के लिए यह जरूरी है। श्री कमल नाथ छिंदवाड़ा में सभी धर्मों और दिव्यांगजनों के सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में एक साथ 3 हजार 353 जोड़ों का विवाह होने से यह सम्मेलन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ 6 मार्च को सुप्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन ओरछा (जिला निवाड़ी) में 'नमस्ते ओरछा' महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। प्रमुख सचिव पर्यटन श्री फैज अहमद किदवई ने महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस 3 दिवसीय महोत्सव में ओरछा के प्राकृतिक सौन्दर्य, पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक महत्व, स्थानीय खान-पान और लोक कलाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने राजगढ़ जिले की खिलचीपुर तहसील के विभिन्न ग्रामों में साढ़े तीन करोड़ अधिक की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण किया। ऊर्जा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि राजगढ़ जिले में 13 और राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में 22 विद्युत ग्रिड पहली बार एक साथ स्वीकृत किए गए हैं। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह ने गुना जिले के आरोन में ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत 40 लाख की लागत से निर्मित आजीविका भवन का लोकार्पण किया। श्री सिंह ने कहा कि आजीविका मिशन के समूह राशि का सदुपयोग कर व्यवसाय को बढ़ाने का प्रयास करें। खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने रायसेन जिले में वेयर हाउस, बमोरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। खाद्य-नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता सरंक्षण मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने रायसेन जिले में गुड्डी बाई की झौपड़ी में बैठकर समस्याएँ भी सुनी।