1 मंत्रि-परिषद के निर्णय निवेश संबंधी मध्यप्रदेश समयबद्ध निर्बाधन अधिनियम 2020 के प्रारूप का अनुमोदन मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश समयबद्ध निर्बाधन अधिनियम-2020 एवं आवेदनों की प्रक्रिया के लिये समय-सीमा में निराकरण को ध्यान में रखकर मध्यप्रदेश समयबद्ध निर्बाधन अधिनियम 2020 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। 2 मंत्रि-परिषद के निर्णय मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति-2020 स्वीकृत मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति 2020 का अनुमोदन किया गया। पर्यटन नीति 2016 संशोधित 2019 में किये गये प्रावधान के पालन में मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति 2020 में नीति के प्रोत्साहन के लिये फीचर फिल्म से आशय, "केन्द्रीय सेंसर बोर्ड से श्रेणीकृत/प्रमाणीकृत और सिनेमा घर में प्रक्रियानुसार रिलीज की गयी न्यूनतम 90 मिनिट की सिनेमेटोग्राफिक फिल्म" को स्पष्ट करते हुए शामिल कर मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति-2020 का अनुमोदन मंत्रि-परिषद ने दिया। 3 मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ का आई. पी. एस. आफिसर्स कानक्लेव 2020 में संबोधन भविष्य की पुलिस हथियारों के बजाए प्रौद्योगिकी से सुसज्जित होगी मुख्यमंत्री ने मिंटो हाल में आई. पी. एस. आफिसर्स कानक्लेव 2020 को संबोधित करते हुए कहा कि आर्थिक विकास बढ़ने के साथ ही भिन्न-भिन्न आर्थिक अपराध भी सामने आ रहे हैं। पुलिस को आर्थिक अपराधों की प्रवृत्ति और प्रकृति से परिचित होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण परिणाम के लिये शासन-प्रशासन के सभी अंगों में समरसता जरूरी है। 4 बैतूल में शिवाजी जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम छत्रपति शिवाजी के आदर्श युवा पीढ़ी के लिये प्रेरणास्पद - मंत्री श्री पांसे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री सुखदेव पांसे ने कहा कि छत्रपति शिवाजी के उच्च आदर्श युवा पीढ़ी के लिये प्रेरणास्पद हैं। मातृभूमि की रक्षा के लिये शिवाजी ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। श्री पांसे बैतूल में शिवाजी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 5 खरगौन में नवगृह मेले में पहुँचे अभिनेता गोविन्दा संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने किया स्वागत संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने खरगोन में नवग्रह मेले में फिल्म अभिनेता गोविन्दा का पुष्प-गुच्छों से स्वागत किया। श्री गोविन्दा मध्यप्रदेश में स्वच्छता और विकास के क्षेत्र में हुए कार्यों से काफी प्रभावित हुए। अभिनेता श्री गोविन्दा ने मेले में भक्ति गीतों सहित अन्य गीत और नृत्य अपने विशेष अंदाज में प्रस्तुत किये। इस अवसर पर जन-प्रतिनिधि और आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 6 मंत्री श्री सिलावट द्वारा केपिटल मॉल में 108 सेवा के नये कॉल-सेंटर का शुभारंभ ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में 108 एम्बुलेंस सेवा की कनेक्टिविटी बढ़ाने के निर्देश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने केपिटल मॉल में 108 एम्बुलेंस सेवा के नये कॉल-सेंटर का शुभारंभ करते हुए निर्देश दिये हैं कि एम्बुलेंस सेवा की कनेक्टिविटी ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों तक बढ़ाई जाये। उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में संस्थागत प्रसव की प्रवृत्ति बढ़ाने के लिये इस सेवा का बेहतर उपयोग किया जाये। 7 धर्मपाल स्मृति व्याख्यानमाला में मंत्री श्री जीतू पटवारी ने कहा नये विश्वविद्यालय के लिये गाँधी स्तंभ स्थापित करना अनिवार्य उच्च शिक्षा मंत्री श्री जीतू पटवारी ने कहा है कि विद्यार्थियों को मानवीय अवधारणा में पारंगत करने के लिये महात्मा गाँधी की विचारधारा से अवगत कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में किसी भी नए विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए गाँधी स्तंभ स्थापित करना अनिवार्य होगा, तभी अनुमति दी जायेगी। श्री पटवारी बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में आयोजित धर्मपाल स्मृति व्याख्यानमाला कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 8 किसानों को नहीं होना पड़ेगा परेशान मंत्री श्री हर्ष यादव द्वारा सोलर पंप पोर्टल का शुभारंभ नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हर्ष यादव ने मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल, वेबसाइट का शुभांरभ किया। प्रदेश के किसान अब पोर्टल पर अपनी आवश्यकता के अनुरूप सोलर पंप का चयन कर आवेदन कर सकेंगे। हितग्राही पोर्टल के जरिये ही आवेदन और अंश राशि जमा करा सकेंगे। इससे किसानों को अनावश्यक परेशान नहीं होना पड़ेगा। 9 पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह यादव द्वारा प्रदेश की पहली सोर्टेड सेक्स्ड सीमन लैब का भूमि-पूजन पशुपालन, मत्स्य विकास एवं मछुआ कल्याण मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ने भदभदा वुल फार्म परिसर में प्रदेश की पहली एवं देश की दूसरी लगभग 50 करोड़ रुपये लागत की सोर्टेड सेक्स्ड सीमन लैब का भूमि-पूजन किया। एस.टी. जेनेटिक्स कम्पनी के सहयोग से यह लैब 3 वर्ष में तैयार हो जायेगी।