Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
19-Feb-2020

मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक वल्लभ भवन में संपन्न हुई। मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में फिलहाल आबकारी नीति पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है । जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि उद्योगों को सस्ती दर पर बिजली देने का निर्णय लिया गया है। फिल्म पर्यटन नीति को मंजूरी दी गई है। फिल्मों की शूटिंग पर सरकार अनुदान देगी। अगर कोई फिल्म 75% मध्यप्रदेश में बनती है तो सब्सिडी की राशि बढ़ाई जाएगी। सिंगरौली में हवाई अड्डे का विकास करके वहां पर हवाई पट्टी बनाई जाएगी। निवाड़ी जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग के कुछ पद स्वीकृत किए गए हैं।