Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
18-Feb-2020

भोपाल - अयोध्या के राजा राम की सत्ता आज भी मध्यप्रदेश के ओरछा में चल रही है । भक्त के आत्मीय रिश्ते की डोर भगवान को किस तरह बांध लेती है । इसका उदहारण है निमाड़ी जिले में स्थित राजा राम का मंदिर l रानी कुंवर गणेश की भक्ति और समर्पण से भगवान राम इतने प्रशन्न हुए कि उन्होंने राजा राम के स्वरूप और शक्तियों के साथ ओरछा को अपना राज्य बनाया l कलयुग में भी राजा राम ओरछा के मंदिर में बिराजमान है l राजा राम अपने भक्तो और प्रजा की मन्नते पूरी करते है । यह विश्व का अकेला मंदिर है जहां राम की पूजा राजा के रूप में होती है और उन्हें सूर्योदय के पूर्व और सूर्यास्त के पश्चात पुलिस द्वारा सशत्र सलामी दी जाती है। अब तक प्रदेश में कई सरकार आई और गई लेकिन ओरछा में भगवान राम की सत्ता कलयुग में 400 साल बाद भी बनी हुई है l मुख्यमंत्री कमल नाथ राजा राम की शास्वत सत्ता को विश्व स्तरीय पहचान दिलाने के लिए ओरछा को राजा राम के राज्य की तरह विकसित कर भगवान राम और बजरंगवली पर अपनी आस्था का अहसास करा रहे है ।