Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
15-Feb-2020

1 उप-राष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू ने किया आदिवासी महोत्सव का शुभारंभ उप-राष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने मण्डला जिले में गोंडवाना साम्राज्य के ऐतिहासिक स्थल रामनगर में दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि आदिवासी संस्कृति को अक्षुण्य बनाए रखकर जनजातियों को चहुंमुंखी विकास पथ पर आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य और संवैधानिक दायित्व है। 2 राज्यपाल ने पद्मश्री बशीर बद्र को दी जन्म-दिन की शुभकामनाएँ उनके निवास पर पहुँचकर दी बधाई राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने मशहूर शायर पद्मश्री बशीर बद्र को उनके 85वें जन्म-दिन पर उनके निवास पर पहुँचकर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। राज्यपाल ने उन्हें शाल एवं गुलदस्त्ता भेंट किया। इस अवसर पर राज्यपाल, उनके परिजनों और परिचितों के बीच बशीर साहब ने केक काटा। राज्यपाल ने बशीर साहब के स्वस्थ जीवन की कामना की। 3 म.प्र. पुलिस के 41वें बैच के उप-पुलिस अधीक्षकों का दीक्षांत समारोह गृह मंत्री श्री बाला बच्चन ने ली दीक्षांत परेड की सलामी मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भौंरी के परेड मैदान में पुलिस के 41वें बैच के उप-पुलिस अधीक्षकों का भव्य दीक्षांत समारोह में गृह मंत्री श्री बाला बच्चन ने दीक्षांत परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। गृह मंत्री श्री बाला बच्चन ने कहा कि दीक्षांत परेड में अधिकारियों के जोश और जज्बे को देखकर हमें भरोसा हो गया है कि जनता को बेहतर सेवाएँ देने में सफल होंगे। 4 जबलपुर में "आपकी सरकार-आपके द्वार'' कार्यक्रम में हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर राज्य शासन के 'आपकी सरकार-आपके द्वार'' कार्यक्रम के अंतर्गत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन का नवाचार जबलपुर में देखने को मिला। विधायक श्री विनय सक्सेना ने अपने जन्म-दिन पर इस शिविर की जिम्मेदारी ली। शिविर में 14 हजार 670 लोगों का पंजीयन कर चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने अपने प्रभार के जिला जबलपुर में इस नवाचार का स्वागत किया। उन्होंने घोषणा की कि जबलपुर में जल्द ही मोहल्ला क्लीनिक शुरू किये जायेंगे। 5 मंत्री श्री आरिफ अकील ने जबलपुर में किया पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास का निरीक्षण पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री आरिफ अकील ने जबलपुर में पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास, गोकलपुर का निरीक्षण किया और छात्राओं से बातचीत की। श्री अकील ने सीआरपीएफ में चयनित छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने छात्रावास की बेहतर व्यवस्थाओं के लिए अधीक्षिका अल्लोमिनी को सम्मानित किया। 6 महेश्वर में अनेक कार्यों का भूमि-पूजन एक वर्ष में बड़ी है विकास कार्यों की गति - डॉ. साधौ चिकित्सा शिक्षा, आयुष एवं संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने खरगोन जिले के महेश्वर में 29 लाख 40 हजार रुपए की लागत के अत्याधुनिक सुविधा केंद्र का भूमिपूजन किया। मंत्री डॉ. साधौ ने कहा कि कार्य करने के तरीके से ही असंभव को भी संभव बनाया जाता। मंत्री डॉ. साधौ ने महेश्वर के विभिन्न गांवों में 5 करोड़ 99 लाख 89 हजार लाख से अधिक राशि के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन भी किया। 7 महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी की अध्यक्षता में जबलपुर में विभागीय योजनाओं की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने बैठक में अधिकारियों को योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए 8 स्कूल शिक्षा मंत्री ने गुलगांव में निर्माणाधीन गौशाला का किया निरीक्षण गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने रायसेन जिले के सांची जनपद की ग्राम पंचायत गुलगांव में 27 लाख 62 हजार रूपए की लागत से बनाई जा रही गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला के विभिन्न निर्माण कार्यो का जायजा लेते हुए निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।