राज्य
इन दिनों प्रदेश की कमलनाथ सरकार एक्शन मोड मे काम कर रही है। डॉक्टरों ,संविदाकर्मियों औरआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बाद सरकार ने पटवारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार जल्द हीपटवारियों की नई भर्ती प्रक्रिया की तैयारी में है | कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा ने ऐलान किया है कि सरकार हरपंचायत में एक पटवारी को नियुक्त करेगी।आज मीडिया से चर्चा करते हुए कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा ने कहाहै कि राज्य की हर पंचायत में अब पटवारी होगा। इसके लिए जल्द ही नई 4000 भर्तियां निकाली जाएंगी।इसके साथ ही पीसी शर्मा ने बताया कि 2047 में हुई पटवारियों की भर्ती प्रक्रिया को भी जल्द ही पूरा करलिया जाएगा।