Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
31-Oct-2019

होशंगाबाद जिले के शहर पिपरिया में दि ग्रेन सीड्स एंड दाल मर्चेन्ट्स एसोसिएशन द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर प्रतिष्ठित व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों,पत्रकारों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित आमंत्रित जनसमुदाय को संबोधित किया और परस्पर एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। दि ग्रेन सीड्स एंड दाल मर्चेन्ट्स एसोसिएशन के इस समारोह को अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, सचिव महेश लोया, विधयाक ठाकुरदास नागवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष राजीव जायसवाल, वरिष्ठ काँग्रेस नेता तुलाराम बेमन, अशोक पालीवाल, पूर्व जनपद अध्यक्ष शैलेन्द्र राय,भाजपा नेता राजेन्द्र हरदेनिया, नगर व्यापारी संघ अध्यक्ष हिन्दकुमार मालपानी, दाऊदयाल झंवर, श्याम हुरकट, भाजपा नेता, नवनीत नागपाल, सम्पत मूदडा, हिम्मतसिंह मुख्तयार, बलराम बैस, श्रीनारायण काबरा, रमेश राठी, मनमोहन पलिया, नारायण गंगेले,आदित्य पलिया, पार्षद किशोर डाबर, भाजपा नेता अरविन्द्र राय, प्रकाश मंडलोई, पार्षद ललिता पुरविया, पार्षद सुजाता राजपूत,एवं अन्य वक्ताओँ ने संबोधित किया। इस गरिमामय कार्यक्रम का संचालन अशोक तोषनीवाल ने और आभार प्रदर्शन सचिव महेश लोया ने किया।