Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
16-Oct-2019

1 जबलपुर जिले में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के समापन दिवस पर देश के विख्यात कव्वाल साबरी बंधु ने अपनी गायकी से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साबरी बंधु की गायकी के दिवाने मध्यप्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों से भी आये थे। 14 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन जबलपुर के शहीद स्मारक प्रांगण में किया गया। इसदो दिवसीय आयोजन में देश के मशहूर गायक सुरेश वाडेकर, पंडित विश्व मोहन और साबरी बंधु सहित देश के विभिन्न राज्यो की सांस्कृतिक परंपरा को लोगो के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन साबरी बंधु ने अपने फन से श्रोताओं को आंनदित कर दिया। 2 गोहलपुर थाना अंतर्गत नकली किन्नर बन कर अवेध वसूली करने का मामला सामने आया है इस दौरान नकली किन्नरों को असली किन्नरों ने वसूली करते हुए पकड़ा इनमें एक पुलिस कर्मचारी का लड़का भी शामिल है । 3 कुशवाहा महासंघ द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेडिकल अस्पताल में रैन बसेरा मे रुके हुए लोगो को निशुल्क भोजन करवाया गया हर साल कुशवाहा महासभा द्वारा यह सेवा कार्य किया जाता है। 4 अपने बहादुर कारनामो के लिए प्रसिद्ध जबलपुर पुलिस की एक और अधिकारी ने खाकी का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। यातायात थाने में पदस्थ पुलिस विभाग की एएसआई सुनीता पंच ने स्ट्रॉन्गेस्ट वूमन ऑफ मध्यप्रदेश का खिताब जीता है। सुनीता पंच ने यह खिताब प्रदेश में 50 महिला प्रतियोगी को हरा कर जीता है।।खिताब के साथ जबलपुर लौटीं सुनीता को जबलपुर एसपी अमित सिंह ने भी सुनीता पंच को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।