Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
15-Oct-2019

1 पटवारी और तहसीलदारों की हड़ताल के बाद अब प्रदेश के हजारों लघु वेतन कर्मचारी भी आंदोलन की राह पर हैं। मंगलवार को मध्यप्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ जबलपुर संभाग की तरफ से कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर संभाग के सभी आठ जिलों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित लंबित मांगों का ज्ञापन सौंपा। लघुवेतन कर्मचारी संघ के नेताओं के मुताबिक प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने उनकी मांगों को अपने वचन पत्र में शामिल किया था। संघ की तेरह सूत्रीय मांगें हैं जो आज भी लंबित हैं। 2 जबलपुर मे सोमवार को 10वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का शुभारंभ राज्यपाल लालजी टंडन के द्वारा किया गया। केंद्रीय संस्क्रति और पर्यटन राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल की मौजूदगी मे महोत्सव की शुरुआत की गयी। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि देश की विविधता भरी संस्कृति में सामंजस्य बैठाने का अनूठा प्रयास है। विश्व में भारत ही 3 हाई कोर्ट ने जबलपुर की पहाड़ियों पर अतिक्रमण कर रह रहे लोगो को हटाने के आदेश दिए है जिसके बाद प्रशासन इन्हे हाटाने की कार्यवाही कर रहा है लेकिन यहां पर रह रहे लोगो ने अब अपना आशियाना बचाने की ठानी है । यहां रह रहे लोगों घर बचाओ अभियान शुरु किया है। जिसके अंतर्गत अब यह लोग हाईकोर्ट के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। 4 जिले के बरगी थाना के ग्राम बरबटी में एक व्यक्ति में अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पैंतीस वर्ष की मृतक महिला का नाम रजनीश चक्रवर्ती है। आरोपी पति अशोक घटना के बाद से फरार है। फिलहाल घटना का कारण अज्ञात है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।