Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
15-Oct-2019

भोपाल नगर निगम को दो भागों में बंटवारे के प्रस्ताव पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी का पार्षद दल महापौर आलोक शर्मा के नेतृत्व में कलेक्टर से दावा आपत्ति पेश करना पहुंचा । इसके पहले महापौर आलोक शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भोपाल को दो भागों में बांटने से शहर का विकास रूक जाएगा। दो भागों में बांटने से जनता को असुविधा होगी। लोगों को जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के लिए काफी दूर जाना होगा। जिससे लोगों का समय अधिक लगेगा। विकास के कई कार्य भोपाल को दो भागों में बांटे जाने से प्रभावित होंगे।