Notice: A session had already been started - ignoring session_start() in D:\Inetpub\vhosts\emstv.in\httpdocs\library\autoloader.php on line 2
 Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
18-Nov-2026

1. मुंबई में अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स का आयोजन बॉलीवुड सितारों का लगा जमावड़ा मुंबई में 16 और 17 नवंबर को अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया गया। समारोह में ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन के साथ बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। आलिया भट्ट सोनम कपूर करण जौहर भूमि पेडनेकर निमरत कौर खुशी कपूर और रकुल प्रीत सिंह समेत कई सितारे नजर आए। करण जौहर ने कार्यक्रम की मेजबानी की। इस दौरान सोनम कपूर ने गंगा नदी की स्वच्छता को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि नदी को फिर से गंदा कर दिया गया है। बता दें कि अर्थशॉट प्राइज की शुरुआत 2020 में प्रिंस विलियम ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की थी। इसे पर्यावरण का नोबेल भी कहा जाता है। 2. जावेद अख्तर के बयान पर विवाद मौलाना साजिद रशीदी ने दिया जवाब गीतकार और लेखक जावेद अख्तर के भगवान राम को लेकर दिए गए बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान जावेद अख्तर ने कहा कि भगवान राम हर भारतीय के खून में हैं चाहे वह किसी भी धर्म का हो। उनके इस बयान पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने जावेद अख्तर को अपना नाम बदलकर रामपाल रखने की सलाह दे दी। दरअसल जावेद अख्तर मुंबई में इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी की म्यूजिक क्रिएटर रिपोर्ट लॉन्च के दौरान फिल्म रामायण के संगीत और गानों को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। 3. धमकियों के बीच अमिताभ बच्चन ने शुरू की KBC की शूटिंग बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जान से मारने की धमकी मिलने के बीच अपने काम पर लौट आए हैं। सीजनल फ्लू और बुखार से ठीक होने के बाद उन्होंने क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों की ओर से एक ऑडियो संदेश में अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को जान से मारने की धमकी दी गई थी। ऑडियो में दोनों को निशाना बनाने की बात कही गई थी। धमकी के बाद बच्चन परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। 4. सलमान खान के नए गाने पर सोना महापात्रा का तंज उठाए सवाल सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी विवादों में आ गया है। इस गाने को सलमान खान ने खुद आवाज दी है। गाने के बोल और फिल्म की थीम को लेकर सिंगर सोना महापात्रा ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए सवाल उठाया कि सैनिकों के बलिदान पर आधारित फिल्म में शराब पीने और हवाई जहाज बनने जैसे बोल वाले गाने की क्या जरूरत है। सोना ने सलमान खान पर निशाना साधते हुए कहा कि उनसे विवाद के कारण बॉलीवुड में अपना करियर गंवाने का उन्हें कोई अफसोस नहीं है। 5. अनन्या पांडे बोलीं- चंकी पांडे की बेटी होने पर गर्व नेपोटिज्म को नहीं नकारती बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने नेपोटिज्म और जेन-जी को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है। एक इंटरव्यू में अनन्या ने कहा कि उन्हें चंकी पांडे की बेटी होने पर गर्व है और वह नेपोटिज्म के मुद्दे को नकारती नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को बिना किसी वजह के बदनाम किया जाता है। जेन-जी के लिए सफलता की परिभाषा पहले की पीढ़ियों से अलग है। अनन्या के मुताबिक हर पीढ़ी का अपना नजरिया और काम करने का तरीका होता है जिसे समझने की जरूरत है।