Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
02-Nov-2026

प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया के आह्वान का असर अब हर क्षेत्र में दिखने लगा है और विभिन्न क्षेत्र से जुड़े लोग इस मजबूत पहल को गति भी दे रहे हैं। इसी क्रम में वन एवं वन्यजीवों से जुड़े और इससे संबंधित स्वदेशी निर्मित उपकरणों को मुहैया करवाने को लेकर भारतीय वाइल्डलाइफ टाइगर कंजर्वेशन वैज्ञानिक बिलाल हबीब व सुमित सभरवाल ने मिलकर एक प्रोजेक्ट सेंटर की शुरुआत की है। इसको लेकर सुमित सभरवाल ने बताया कि साल 2023 में मैसूर में जब प्रधानमंत्री मोदी ने टाइगर काउंटिंग के दौरान मेक इन इंडिया के तहत वन्य जीव उत्पादों जैसे रेडियो कॉलर कैमरा ट्रैप ड्रोन बनाने का आह्वान किया था तभी से हमने इन प्रयासों को गति देना शुरू किया। जिससे आज वनरक्षक के तहत एक रिटेल कम प्रोजेक्ट सेंटर की शुरुआत की है। वहीं वाइल्ड लाइफ व टाइगर कंजर्वेशन भारतीय वैज्ञानिक बिलाल हबीब ने बताया कि हमने 2006-7 में इसकी शुरुआत की थी और पहली बाघ गणना 2004 में हुई थी लेकिन तब समस्या यह थी कि हमें बाहर से कैमरा ट्रैप को आयात करना पड़ता था लेकिन बतौर एक वैज्ञानिक हमने एक बेहतर आइडिया दिया और सुमित ने मेक इन इंडिया और पूंजीगत निवेश के तहत उसको पूरा किया। देहरादून में डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि डेंगू से किसी भी प्रकार की मृत्यु (मोटिलिटी) दर्ज नहीं हुई है और पैनिक होने जैसी कोई बात नहीं है। वर्तमान में जिले में केवल 20 एक्टिव केस मौजूद हैं। ​डॉ. मनोज कुमार शर्मा के अनुसार मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव—कभी धूप तो कभी बारिश—और बड़े पैमाने पर की जा रही टेस्टिंग के कारण मामलों की संख्या सामने आ रही है। ​स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार ग्राउंड पर काम कर रही हैं। सीएमओ ने निर्देश दिए हैं कि डेंगू वॉलिंटियर्स नवंबर अंत तक फील्ड में सक्रिय रहकर निगरानी करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि 15 नवंबर के बाद ठंड बढ़ने के साथ डेंगू के मामलों में कमी आने लगेगी और नवंबर के अंत तक डेंगू का असर पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। प्रशासन ने जनता से सतर्क रहने की अपील की है। दिवाली के त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली जाने वाले यात्रियों और परिवहन से जुड़ी समस्याओं को लेकर उत्तराखंड सरकार पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता को आश्वस्त किया कि किसी भी तरह की परेशानी का समाधान बातचीत के जरिए निकाला जाएगा। ​मुख्यमंत्री ने बताया कि परिवहन से जुड़े इस मुद्दे पर परिवहन मंत्री पहले ही संबंधित पक्षों के साथ वार्ता कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सकारात्मक रुख अपनाते हुए सभी समस्याओं के समाधान की दिशा में काम कर रही है। ​सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि यदि कहीं भी कोई चुनौती या गतिरोध सामने आता है तो सरकार बातचीत के जरिए उसका रास्ता निकालेगी। त्योहारों के अवसर पर यात्रियों को आवागमन में कोई असुविधा न हो इसके लिए संवाद के माध्यम से सभी मुद्दों को शीघ्र सुलझाया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने दो दिवसीय कार्यक्रम की भव्य रूप से शुरुआत की। क्योंकि यह कार्यक्रम इस वर्ष हरिद्वार में मनाया जा रहा है ऐसे में मां गंगा के तट पर चित्रकूट घाट में पूरे भव्य रूप से सभी लोग गंगा आरती में शामिल हुए। गंगा आरती के बाद मुख्य कार्यक्रम स्थल चित्रकूट आश्रम में भगवान चित्रगुप्त की कथा का वाचन और श्रवण भी किया गया। जिसमें वृंदावन से आए चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कथा का सुंदर वाचन किया जिससे कथा श्रवण कर रहे लोग भी मंत्र मुक्त होकर सुनते नजर आए। समाधान दिवस में शहर के लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं।नक्शे से संबंधित समस्याओं के साथ ही अन्य शिकायतों को लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने प्राधिकरण के समक्ष अपनी बात रखी।इस दौरान एमडीडीए सचिव मोहन बर्निया ने लोगों की समस्याएं सुनीं और कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। समाधान दिवस के माध्यम से प्राधिकरण लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का प्रयास कर रहा है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और पदयात्रा की सह-संयोजक रुचि भट्ट ने आगामी पदयात्रा को लेकर पार्टी की रूपरेखा साझा की है। उन्होंने बताया कि हालांकि पदयात्राएं हर जिले में आयोजित की जाएंगी लेकिन दिवाली से पहले प्रथम चरण में इसे तीन प्रमुख जिलों में निकाला जा रहा है। ​कार्यक्रम के अनुसार 31 तारीख को श्रीनगर में पदयात्रा होगी जिसमें मुख्यमंत्री स्वयं शामिल रहेंगे। इसके बाद 2 तारीख को देहरादून महानगर और 3 तारीख को रुद्रपुर में विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। इस अभियान में महिला मोर्चा सहित भाजपा के सभी मोर्चों की पूरी भागीदारी रहेगी। ​विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि चुनावी लाभ के लिए कांग्रेस बिना सिर-पैर के मुद्दे उठा रही है। जनता को जागरूक करने और विपक्ष को जवाब देने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली जा रही है जिसमें 10-10 हजार से अधिक लोग और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।