जिला निशक्त एवं पुनर्वास केंद्र में कलेक्टर का औचक निरीक्षण पांच कर्मचारी मिले नदारद नोटिस जारी शासकीय भूमि का पट्टा दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट सिटी क्लब और डिस्ट्रिक्ट स्पोट्र्स एकेडमी ने जीती वॉलीबॉल चैंपियनशिप की ट्रॉफी दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली परखने के लिए कलेक्टर आदित्य सिंह ने सोमवार दोपहर जिला निशक्त एवं पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले जबकि महज चार कर्मचारी ही उपस्थित पाए गए। कर्मचारियों की इस लापरवाही पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए अनुपस्थित सभी पांच कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने निरीक्षण के दौरान दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया की जानकारी ली और संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाने में अनावश्यक विलंब न किया जाए। जिले की परसवाड़ा तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मझगांव थाना बैहर के ग्रामीण मुख्यालय पहुंचे और कलेक्ट्रेट में अधिकारियों को ज्ञापन सौंप परेशानियों से अवगत कराई उन्होंने मांग की है कि शासकीय भूमि का पट्टा उन्हें दिलाया जाए जिससे कि उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके। ग्रामीण महिपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय भूमि का करीब 10 से 15 लोगों को पट्टा मिल चुका है और वहां पर 30 से 40 लोग निवास करते हैं बाकियों को पट्टा नहीं मिला है जिसके चलते वे सभी लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है वहीं 5 से सात लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ भी मिल चुका है बाकी लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है जिसके चलते उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गायक कलाकारों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारने व आगे बढ़ाने की मंशा से नूतन कला निकेतन व आके्रस्ट्रा फ्रेंड्स म्यूजिकल के संयुक्त तत्वावधान में वॉइस ऑफ बालाघाट गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन 14-15 व 18 नवम्बर को स्थानीय नूतन कला निकेतन में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता अलग-अलग दो वर्गो में होगी। इसमें ग्रूप बी में 9 से 15 वर्ष तक के बच्चों व ग्रूप ए में 15 वर्ष व उससे अधिक के प्रतिभागी भाग ले सकते है। इस संबंध में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने 2 नवम्बर को नूतन कला निकेतन में पत्रकारों से चर्चा में बताया कि 14 नवम्बर को ऑडीशन राउण्ड दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। 15 नवम्बर को सेमी फाइनल दोपहर 12 बजे से और 18 नवम्बर की शाम 6 बजे से फाइनल होगा। प्रतियोगिता में ग्रूप ए में प्रथम पुरस्कार 21 हजार द्वितीय 15 हजार व तृतीय पुरस्कार 10 हजार रूपए व ग्रूप बी में प्रथम पुरस्कार 10 हजार द्वितीय 7 हजार व तृतीय पुरस्कार 3 हजार रूपए दिया जाएगा। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएगे। तीन दिवसीय जिला स्तरीय महिला-पुरुष प्रतियोगिता का हुआ समापन बालाघाट। नगर के उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान में तीन दिनों तक चले वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबलों का रविवार देर रात शानदार समापन हुआ। जिला स्तरीय महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में महिला वर्ग में सिटी क्लब और पुरुष वर्ग में डिस्ट्रिक्ट स्पोट्र्स एकेडमी ने खिताबी जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार प्रदान किए गए वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को व्यक्तिगत पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया गया। मलाजखंड थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। ग्राम लोरा में व्यापारी यशवंत गोयल के घर 9 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने सूने मकान से करीब 7.65 लाख रुपए नकद और तीन लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हुए। घटना को लगभग एक महीना बीतने को है लेकिन पीडि़त का आरोप है कि पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस जेवरात और अन्य रकम का उल्लेख करने को तैयार है लेकिन सात लाख रुपए की नकदी को एफआईआर में दर्ज करने से इनकार कर रही है। थाने के चक्कर काटने के बाद अब पीडि़त ने सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। ब्म.प्र. राज्य सहकारी बैंक मर्यादित भोपाल के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव द्वारा 1 नवम्बर 2026 को जिला सहकारी केन्द्रीय बंैक मर्यादित बालाघाट मुख्यालय में समीक्षा बैठक कर बैंक की कार्यप्रणाली व्यवस्थाओं एवं सहकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री रामकिशोर कावरे अभय सेठिया विनोद नाहटा राजेश उइके उपायुक्त सहकारिता अभिनव सिंह बघेल मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.जोशी प्रबंधक लेखा आशीष मिश्रा शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट की छवि प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट है। उन्होने ने कहा कि वित्तीय वर्ष में बंैक की अंशपूंजी में 2.18 करोड़ है जो बैंक की कार्यक्षमता को दर्शाता है बैंक केकुल विनियोजन में महत्वपूर्ण वृद्धि करते हुए 153.48 करोड़ का विनियोजन में वृद्धि के साथ ही कृषि एवं अन्य ऋणों में उल्लेखनीय विस्तार करते हुए 56.73 करोड का ऋण एवं अग्रिम में वृद्धि हुई है वैधानिक अंकेक्षण में विगत 5 वर्षो में लगातार अ वर्ग की श्रेणी में बैंक है मध्यप्रदेश शासन द्वारा नगर के समस्त 33 वार्डों में भूमि स्वामियों के मकानों का करवाया गया जीआईएस सर्वे अब विवादों में घिर गया है। सर्वे में भारी त्रुटियों का आरोप लगाते हुए समाजसेवी और करदाताओं ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पुन: सर्वे कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता व पूर्व नपा उपाध्यक्ष अनिल सोनी ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा नगर के 33 वार्डों के भूमि स्वामियों के मकानों का जीआईएस सर्वे का कार्य निजी कंपनी न्योजी इन्फो टेक्नोलॉजी कंपनी से करवाया गया है। सर्वे करने वाले दल को पहले यह प्रशिक्षण ही नहीं दिया गया कि किस प्रकार से सर्वे करना है। उनके द्वारा त्रुटिपूर्ण तरीके से रिक्त भूमि आंगन और खाली पड़ी जमीन का भी सर्वे कर उस पर भी करारोपण कर दिया गया है।