करीब 6 साल से एक शिक्षक के भरोसे प्राथमिक स्कूल बच्चों का भविष्य दांव पर बिटोड़ी के ग्रामीणों ने फर्जी बिलों से सरकारी राशि के भ्रष्टाचार का लगाया आरोप टेकाड़ी पंचायत में लाखों के कथित भ्रष्टाचार का आरोप ग्रामीणों ने फिर उठाई जांच की मांग जिले में शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत को उजागर करने वाला एक मामला किरनापुर विकासखंड से सामने आया है। विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सेवती के ग्राम गुलवा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षकों की कमी के चलते बच्चों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। स्कूल में कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी करीब ५-६ साल से महज एक शिक्षिका के भरोसे चल रही है। इस गंभीर स्थिति से चिंतित पालकों ने मंगलवार को बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जनसुनवाई में आवेदन देकर कलेक्टर से इस समस्या का शीघ्र निराकरण किए जाने की गुहार लगाई है। पालकों ने कहा कि स्कूल में एक ही शिक्षक होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है और बच्चों का भविष्य दांव पर है। जिले की जनपद पंचायत खैरलांजी के ग्राम पंचायत बिटोड़ी में ग्राम पंचायत में निर्माण कार्यों में ग्रामीणों ने सरपंच सरपंच पति व सचिव पर फर्जी बिल लगाकर भ्रष्टाचार व वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जनसुनवाई में शिकायत देकर कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि ग्राम पंचायत में हुए विभिन्न निर्माण कार्यों में डीजल जेसीबी वाहन किराए सहित अन्य मदों में फर्जी बिल लगाकर शासकीय राशि का गोल माल किया गया है। उन्होंने मांग की है कि संबंधित बिलों भुगतान अभिलेखों और कार्यस्थल की वास्तविक स्थिति का भौतिक सत्यापन कर मिलान किया जाए। जिले की ग्राम पंचायत टेकाड़ी में निर्माण कार्यों के नाम पर शासकीय राशि के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है। पंचायत के चार ग्रामीणों ने 27 अक्टूबर को कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन सौंपकर पंचायत में कराए गए विभिन्न निर्माण कार्यों की दोबारा उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं ने सरपंच पंचायत सचिव ग्राम रोजगार सहायक और उपयंत्री पर मिलीभगत कर बिना वास्तविक निर्माण कार्य कराए शासकीय राशि आहरित करने तथा जांच में अनियमितताओं को नजरअंदाज करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन बालाघाट द्वारा लांजी क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न होटलों और मिठाई दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए। वहीं कुछ प्रतिष्ठानों के किचन और स्टोर रूम में गंदगी एवं अस्वच्छता पाए जाने पर सुधार नोटिस जारी किए गए। एक जनरल स्टोर से लगभग दो हजार रुपये मूल्य की एक्सपायरी खाद्य सामग्री भी नष्ट कराई गई। निरीक्षण के दौरान लांजी बस स्टैंड स्थित श्री नैवेद्यम होटल रेस्टोरेंट के किचन और स्टोर रूम में गंदगी एवं अस्वच्छता पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। यहां से खोवा का पेड़ा मगज के लड्डू और उपयोग किए जा चुके कुकिंग ऑयल के नमूने गुणवत्ता जांच के लिए एकत्रित किए गए।