Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
21-Oct-2026

मदरसों में शुक्रवार के अवकाश को लेकर सीएम धामी का बयान एंकर - उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार को मिलने वाले साप्ताहिक अवकाश को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में सभी वर्गों के लिए एक समान व्यवस्था और कानून होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में कानून सभी के लिए समान होता है और समान नागरिक संहिता भी इसी व्यवस्था का हिस्सा है। सभी वर्गों को एक समान कानून के तहत चलना चाहिए। पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों को किया नमन एंकर - देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित परेड कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवान दिन-रात पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। शहीद जवान केवल अपने परिवार के ही नहीं बल्कि पूरे देश का गौरव होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते एक वर्ष में 154 वीर जवानों ने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है। इन वीर जवानों का साहस और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्य में पुलिस की जिम्मेदारियां और भी चुनौतीपूर्ण हैं। प्राकृतिक आपदाओं से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा तक पुलिस हर परिस्थिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। दल-बदल पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एंकर – उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल की चर्चाओं ने सियासत गरमा दी है। रामशरण नौटियाल की कांग्रेस में वापसी के बाद हरक सिंह रावत ने दावा किया था कि बीजेपी का एक और वरिष्ठ नेता कांग्रेस के संपर्क में है। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि चुनावी वर्ष है अनेकों लोग उधर से भी आएंगे और कुछ महत्वाकांक्षी यहां से भी जाएंगे। जो चला जाता है उस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करनी है। भट्ट ने कहा कि कांग्रेस का बचा हुआ कुनबा भी टूटेगा वहां से कई लोग बीजेपी में आएंगे। पार्टी विचार कर रही है कि किसे लेना है और किसे नहीं। बहुत जल्द तस्वीर साफ हो जाएगी। एक-दो लोगों के जाने से भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बीजेपी छोड़ रामशरण नौटियाल कांग्रेस में शामिल टिकट की दावेदारी पर बढ़ेगी हलचल? उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। करीब 13 साल बाद उनकी कांग्रेस में वापसी हुई है। लेकिन इस सियासी एंट्री के साथ ही सवाल उठने लगे हैं कि रामशरण नौटियाल की भूमिका क्या होगी और क्या उनकी एंट्री से कांग्रेस के भीतर टिकट के समीकरण बदलेंगे?रामशरण नौटियाल चकराता विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। अब कांग्रेस में उनकी वापसी ने 2027 के चुनाव से पहले सियासी चर्चाओं को तेज कर दिया है। सहसपुर में आर्येंद्र शर्मा और हरक सिंह रावत की दावेदारी के बीच उनकी एंट्री को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं विकासनगर सीट पर पूर्व मंत्री नवप्रभात पहले से ही चुनावी तैयारी में जुटे हैं।दूसरी ओर चकराता सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह विधायक हैं। ऐसे में रामशरण नौटियाल की कांग्रेस में वापसी के बाद उनकी संभावित भूमिका और चुनावी दावेदारी को लेकर भी निगाहें टिकी हैं। हालांकि पार्टी ने उनकी उम्मीदवारी को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 2027 चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी कांग्रेस के नैरेटिव पर बोला तीखा हमला उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रत्येक विधानसभा में एक-एक पूर्णकालिक कार्यकर्ता की नियुक्ति की जा चुकी है और चुनाव प्रभारियों के नाम भी घोषित कर दिए गए हैं। ​विपक्ष पर निशाना साधते हुए कुंदन परिहार ने कहा कि कांग्रेस राज्य में लगातार एक नकारात्मक नैरेटिव (Negative Narrative) सेट करने और एसआईआर (SIR) को लेकर जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस अपनी नीति स्पष्ट करे कि क्या मतदाता सूची में फर्जी मृत या अयोग्य व्यक्तियों के नाम रहने चाहिए। ​उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजेपी कांग्रेस के इस दुष्प्रचार का पुरजोर जवाब देगी। इसके लिए पार्टी 22 तारीख से 5 नवंबर तक जनता के बीच एक सघन जन-जागरूकता अभियान चलाएगी। कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ पर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने Ancor - उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ का ऐलान किया है जिस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तंज कसते हुए इसे चुनावी नाटक करार दिया और कहा कि प्रदेश में अन्याय केवल कांग्रेस शासन में हुआ है। भाजपा के इस बयान पर कांग्रेस ने जोरदार पलटवार किया है। कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों और अन्याय से त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई नाटक नहीं बल्कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने महिलाओं के सम्मान और पीड़ित युवाओं के हक की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बदरीनाथ धाम की पवित्रता को ठेस पहुंचाने वाली सरकार अब जनता के आक्रोश से डर रही है इसलिए अनर्गल बयानबाजी कर रही है।