सरोवर नगरी से लगभग 15 किलोमीटर दूर नैनीताल अल्मोड़ा मार्ग कैची धाम बाबा नीम करौली महाराज मंदिर व बाबा जी की मूर्ति के दर्शन करने के लिए फिल्म हनुमान अंश में बाबा नीब करौरी का किरदार निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्या फिल्म की टीम के अन्य सदस्यों के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीम करौली का किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्या ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा उत्तराखंड देवभूमि हैं जहाँ देवताओं का वास होता है उन्होंने कहा बाबा नीम करौली महाराज का भी बहुत महत्व बढ़ गया है। उन्होंने कहा हनुमान अंश जो फ़िल्म बनी वह भारतीय संस्कृति से जुड़ी हुई थी संस्कृति आगे बढ़ती है तो विकास भी होता है। भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रस्तावित समरसता संकल्प अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुई बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।बैठक में देहरादून महानगर ग्रामीण हरिद्वार ऋषिकेश रुड़की टिहरी कोटद्वार के विधायक एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महापौर नगर पालिका अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि समरसता संकल्प अभियान का चौथा चरण विभिन्न राज्यों से होकर उत्तराखंड पहुंचेगा। इसका उद्देश्य संत रविदास जी के समता सामाजिक न्याय भाईचारे और मानवता के संदेश को हर वर्ग तक पहुंचाना है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश आर्या ने उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए देहरादून विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मंत्री और विधायक मौजूद रहे। दिनेश आर्या नैनीताल जिले से ताल्लुक रखते हैं और अनुसूचित समाज से आते हैं। वह पूर्व में भाजपा के नैनीताल जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वर्तमान में वह उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हैं। इसके अलावा वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल अब पूरा होने जा रहा है कार्यकाल के अंतिम दौर में उन्होंने सदन में अपने कार्यों और उपलब्धियों का जिक्र किया। बंसल ने बताया कि उनके लिए सबसे अहम मुद्दों में से एक राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम पट्टिका से जुड़ा था।उन्होंने इस मुद्दे को संसद में उठाया और देश की पहचान और हिंदी के सम्मान से जुड़े इस विषय को प्रमुखता से रखा।बंसल का दावा है कि इसके बाद कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नाम पट्टिकाओं में बदलाव देखने को मिला और President of India की जगह भारत के राष्ट्रपति तथा Prime Minister of India की जगह भारत के प्रधानमंत्री लिखा जाने लगा जिसका उदाहरण उन्होंने जी 20 और ब्रिक्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर इंगित किया अपने कार्यकाल की कई उपलब्धियों को गिनाते हुए बंसल ने कहा कि सदन में उठाए गए मुद्दों का असर देश और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक दिखाई देना उनके लिए संतोष की बात है। हल्द्वानी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ सोमवार को हल्द्वानी पहुंची। जसपुर से शुरू हुई यात्रा काशीपुर रामनगर और कालाढूंगी होते हुए हल्द्वानी पहुंची। रामनगर में भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रावत का स्वागत किया। हल्द्वानी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हरीश रावत का स्वागत किया। इस दौरान रावत ने कहा कि वह उत्तराखंड के भाई-बहनों और देवी-देवताओं को धन्यवाद देने के लिए यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य जनता से संवाद करना है और इसमें किसी प्रकार की राजनीति नहीं है। कांग्रेस हाईकमान की ओर से यात्रा को लेकर जताई गई आपत्ति के सवाल पर रावत ने कहा कि वह 7 अक्टूबर को पार्टी हाईकमान से मुलाकात करेंगे और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के सामने अपनी बात रखेंगे। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 6 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है जबकि मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार 6 से 8 अक्टूबर तक 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 9 से 11 अक्टूबर के बीच 3800 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी के आसार हैं।चमोली नैनीताल पिथौरागढ़ बागेश्वर अल्मोड़ा रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 6 और 7 अक्टूबर को नैनीताल चंपावत अल्मोड़ा देहरादून टिहरी और पौड़ी में मध्यम बारिश के साथ तेज गर्जन की संभावना है।