प.बंगाल की दो सीटों पर कल उपचुनाव देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल असम तमिलनाडु और पुडुचेरी में कल उपचुनाव होगा। इसमें पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की दो-दो विधानसभा सीटें शामिल हैं। वहीं पुडुचेरी में एक विधानसभा और असम में एक लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी। सबसे अहम पश्चिम बंगाल है जहां 15 साल में पहली बार ऐसा चुनाव होगा। जब ममता बनर्जी राज्य में न तो सीएम हैं न ही विधायक और न उम्मीदवार। मई में आए विधानसभा चुनाव रिजल्ट में TMC सत्ता से बाहर हो गई थी। ममता भी अपनी सीट हारी थीं। सुप्रीम कोर्ट में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट आज CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर दो याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। ये याचिकाएं स्पेशल इंटेन्सिव रिवीजन (SIR) से जुड़े फैसलों को लेकर दाखिल की गई हैं। आरोप है कि SIR से जुड़े करीब 14 फैसले दो अन्य चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना लिए गए। याचिकाकर्ताओं ने इन फैसलों को पलटने ज्ञानेश कुमार पर मुकदमा चलाने और SIR में मतदाताओं के नाम हटाने की SIT जांच की मांग की है। साथ ही CEC को अंतिम फैसला आने तक पद के कामकाज से अलग रखने की भी मांग की गई है। CJP नेताओं का दावा-सरकार हमें अरेस्ट करने की तैयारी में: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया कि सरकार 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके सौरव दास आशुतोष रत्ना और अन्य CJP नेताओं को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने लिखा- अमित शाह आखिर कितने लोगों को गिरफ्तार करोगे। प्रदर्शन में पूरा देश आ रहा है। सरकार को लगता है कि UAPA NSA या जेल की सजा से हम डर जाएंगे तो ऐसा नहीं होगा। जरूरत पड़ी तो सालों तक जेल में भी रहेंगे। 19 विपक्षी दल कल दिल्ली में चुनाव आयोग घेरेंगे SIR को लेकर जारी विरोध के बीच 19 विपक्षी दल कल दिल्ली में चुनाव आयोग घेरेंगे। INDIA ब्लॉक के विपक्षी सांसद दिल्ली में सेव डेमोक्रेसी मार्च निकालेंगे। वे संसद से चुनाव आयोग (ECI) मुख्यालय तक करीब 3 किमी पैदल जाएंगे। विपक्षी गठबंधन ने 30 सितंबर को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मीटिंग के बाद यह फैसला लिया था। करीब 3 घंटे चली बैठक में 3 बातों पर सहमति बनी थी। रूस में अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत रूस में 28 साल की महिला कर्मचारी की मौत के बाद करीब 200 लोगों को मेडिकल निगरानी में रखा गया है। महिला एक एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में काम करती थी। कुछ दिन पहले उसे निमोनिया हुआ था। हालत बिगड़ने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के साइबेरिया के एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट की है। महिला इसी संस्थान में काम करती थी। मौत के बाद उसके संपर्क में आए लोगों को निगरानी में रखा गया है। पाकिस्तान में इमरान खान की रिहाई के लिए मार्च पूर्व पीएम इमरान खान की रिहाई को लेकर पाकिस्तान की सियासत फिर गरमा गई है। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के समर्थकों ने रविवार को खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मारवत से लॉन्ग मार्च शुरू किया। हजारों लोग करीब 275 किमी दूर इस्लामाबाद की तरफ बढ़ रहे हैं। लक्की मारवत से करीब 3 किमी आगे फ्रंटियर फोर्स और इमरान समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव हुआ और पुलिस ने लाठीचार्ज किया। एक घंटे बाद मार्च फिर शुरू हुआ। इस बीच इस्लामाबाद में संसद और हाईवे के रास्तों को कंटेनर लगाकर बंद कर दिया गया है।