Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
06-Oct-2026

CM ने की MPPSC समेत 9 बड़ी घोषणाएं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 में करीब 20 हजार युवाओं से संवाद किया। कार्यक्रम में रोजगार कौशल विकास स्टार्टअप AI और खेलों से जुड़े सवाल पूछे गए। CM ने 2027 को युवा वर्ष घोषित करते हुए MPPSC की परीक्षा साल में दो बार कराने समेत कई घोषणाएं कीं। भोपाल में मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट कल से भोपाल के कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में बुधवार से मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट की शुरुआत होगी। मार्ट चार दिन चलेगा। इस दौरान 34 देशों के 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और 15 राज्यों के 180 घरेलू टूर ऑपरेटर्स सहित 600 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। शुभारंभ अवसर पर ₹1100 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों और अनुबंधों को अंतिम रूप मिलेगा।इसमें सीहोर में ₹848.40 करोड़ का मेगा निवेश समझौता भी शामिल हैं। चार दिन तक 10 हजार से अधिक बी2बी बैठकें होंगी और 12 रणनीतिक एमओयू साइन किए जाएंगे। इस दौरान बहुभाषी वेबसाइट संस्करण और डिजिटल हैंडबुक का लोकार्पण भी होगा। MP में मतदाता सूची में नाम जोड़ने का विशेष अभियान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश संजीव कुमार झा ने मंगलवार को भोपाल स्थित निर्वाचन सदन से उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने प्रदेश में 7 8 और 9 अक्टूबर को पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके तहत तीनों दिन प्रदेश के प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इंदौर- RE-2 के बाधक मकान हटाने पहुंची टीम पर पथराव इंदौर में बंगाली चौराहा से पीपल्याहाना के बीच RE-2 (रोड) के करीब एक किलोमीटर लंबे अधूरे हिस्से का काम पूरा कराने के लिए मंगलवार सुबह 11 बजे नगर निगम और प्रशासन ने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की।टीम जेसीबी पोकलेन और पुलिस बल के साथ बिचौली कांकड़ शिव नगर और शिव दर्शन नगर पहुंची। कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध किया। इसके बाद रिमूवल टीम और पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। भोपाल मेट्रो के ऑरेंज लाइन फेज-2 के अंडरग्राउंड रूट को लेकर उत्तर से कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने एक बार फिर आपत्ति जताई है। सोमवार देर रात मेट्रो टीम भोपाल टॉकीज के पास स्थित शाही कब्रिस्तान पहुंची और बैरिकेडिंग शुरू की। इसकी जानकारी मिलते ही विधायक मौके पर पहुंचे और मेट्रो व पुलिस अधिकारियों से काम रोकने को कहा।विधायक ने अधिकारियों से कहा कि कब्रिस्तान की जमीन पर बिना अनुमति कोई काम नहीं किया जाए। उन्होंने मेट्रो टीम से मशीनें और सामान हटाने को भी कहा। अकील का कहना है कि कब्रिस्तान में उनके पूर्वजों समेत कई लोगों की कब्रें हैं इसलिए मेट्रो का अंडरग्राउंड रूट यहां से नहीं निकाला जाना चाहिए। वे पहले भी इस रूट पर आपत्ति जता चुके हैं। नवरात्र-गरबा आयोजनों में जाने से परहेज करें मुस्लिम युवा आगामी नवरात्रि और गरबा आयोजनों को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने मुस्लिम युवाओं और समुदाय के लोगों से गरबा आयोजनों में जाने से परहेज करने की अपील की है। कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेख इस्माईल खान ने 6 अक्टूबर को जारी अपील में कहा कि यह किसी धर्म या धार्मिक आयोजन के विरोध में नहीं है बल्कि सामाजिक सौहार्द और विवाद से बचने के उद्देश्य से की गई है। MP के ऊपर चक्रवात...आज से 4 दिन बारिश मध्य प्रदेश के ऊपर हिस्से में साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) की एक्टिविटी है। इस वजह से जबलपुर रीवा और शहडोल संभाग में अगले 4 दिन बारिश होने का अनुमान है। इंदौर और भोपाल में दिन में तेज धूप और रात में ठंडक रहेगी। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के मुताबिक मंगलवार को पन्ना सतना रीवा मैहर मऊगंज सीधी सिंगरौली और शहडोल में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। 7 और 8 अक्टूबर को भी यहां बारिश हो सकती है।