महाकाल से रामलला तक दिग्विजय की 930 किमी पदयात्रा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की 20 अक्टूबर से शुरू होने वाली ‘सनातन स्वाभिमान पदयात्रा’ का रूट जारी हो गया है। यात्रा उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होकर करीब 930 किलोमीटर का सफर तय करते हुए अयोध्या पहुंचेगी। यात्रा प्रभारी सचिन वत्स ने रूट की जानकारी साझा की है। गुना जिले में यात्रा चांचौड़ा राघौगढ़ और आरोन विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरेगी। विजयादशमी के दिन 20 अक्टूबर को उज्जैन से शुरू होने वाली यात्रा तराना शाजापुर सारंगपुर खुजनेर राजगढ़ चाचौड़ा आरोन अशोकनगर चंदेरी तालबेहट जेरोन और ओरछा होते हुए उत्तरप्रदेश में प्रवेश करेगी। इसके बाद चिरगांव उरई कालपी कानपुर देहात लखनऊ देहात और बाराबंकी होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। यात्रा का समापन अयोध्या में रामलला के दर्शन के साथ होगा। सीएम से मंत्री विजय बोले- अफसरों पर आपका डंडा चले खंडवा के हरसूद में रानी दुर्गावती की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान CM ने राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर कहा- अरे बाबू तुम्हारी सरकार थी तब बालाघाट जाकर बताते। वोट के भूखों जरा तो शर्म करो। कोई मरेगा तो किसको अच्छा लगेगा।कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह ने CM से अधिकारियों की शिकायत की। उन्होंने कहा कि करवानी माइक्रो लिफ्ट इरिगेशन और खालवा क्षेत्र की माइक्रो सिंचाई योजना अटकी हुई है। अधिकारियों को ये योजनाएं ठीक से समझ नहीं आ रही हैं। उन्होंने CM से कहा- इन अधिकारियों पर आपका डंडा चले ताकि काम चालू हो जाए। नर्मदा बचाने अमरकंटक से दूर बसेगा नया शहर मध्य प्रदेश सरकार अमरकंटक के नर्मदा उद्गम क्षेत्र पर बढ़ते पर्यटन और व्यावसायिक दबाव को कम करने के लिए नया शहर बसाने जा रही है। अमरकंटक के मुख्य संवेदनशील क्षेत्र से दूर 4 गांवों की 2134.14 हेक्टेयर जमीन पर सैटेलाइट सिटी विकसित होगी। मकसद है कि होटल रेस्टोरेंट और दूसरी व्यावसायिक गतिविधियां उद्गम स्थल से दूर हों और उनका सीवेज नर्मदा में न पहुंचे। इसके लिए अमरकंटक का निवेश क्षेत्र 7 हजार से बढ़ाकर 11657 हेक्टेयर से ज्यादा किया गया है। जेल में 7 दिन अनशन के बाद अमित भटनागर भर्ती मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर ‘चिता आंदोलन’ सोमवार को 24वें दिन भी जारी है। आंदोलन में शामिल जनअधिकार कार्यकर्ता अमित भटनागर को पन्ना जेल में 7 दिन के आमरण अनशन के बाद रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन के मुताबिक उन्हें बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जबकि भटनागर ने इसे अनशन खत्म कराने की कोशिश बताया है। प्रियांक खरगे बोले- दिग्विजय सिंह पक्के सनातनी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सनातन धर्म और हिंदुत्व को लेकर दिए बयान का कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे ने खुलकर समर्थन किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक ने दिग्विजय सिंह को “पक्का सनातनी” बताते हुए RSS पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि RSS को इस धर्म का सिर-पैर तक पता नहीं है फिर भी वह ऐसे व्यवहार करता है जैसे करीब 3 हजार साल पुराने धर्म का अकेला संरक्षक वही हो। इंदौर में पहली बार आए साइंटिफिक रोलर 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले की तैयारियां अब आधुनिक तकनीक के साथ की जा रही हैं। मैदान में पहली बार 200 500 और 750 किलोग्राम वजन वाले आधुनिक रोलर मंगाए गए हैं। ये पुराने मैनुअल रोलर की तुलना में आकार में बड़े हैं और इनके वजन का वितरण भी अलग तरीके से किया गया है। इन्हें चेन्नई से इंदौर लाया गया है।