Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
05-Oct-2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने SIR को लेकर विपक्ष के विरोध पर तीखा हमला बोला। धामी ने कहा कि चुनाव आयोग मतदाता सूची के सत्यापन का काम कर रहा है और इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के तीन-चार जगह वोट दर्ज हैं या शादी के बाद कोई महिला दूसरे स्थान पर चली गई है तो मतदाता सूची का सत्यापन जरूरी है। उन्होंने कहा कि SIR देश में पहली बार नहीं हो रहा बल्कि इससे पहले भी ऐसी प्रक्रिया हो चुकी है। धामी ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को स्वतंत्र रूप से अपना काम करने देना चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर संस्थाओं पर सवाल उठाने का आरोप लगाते हुए EVM न्यायपालिका और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर दिए गए बयानों का भी जिक्र किया। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के बालावाला में उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से त्रिशक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यूकेडी नेता संजय चौधरी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में सैनिक शक्ति मातृ शक्ति और युवा शक्ति को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में यूकेडी केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती समेत पार्टी के कई पदाधिकारी पूर्व सैनिक महिलाएं और युवा मौजूद रहे। डोईवाला विधान सभा के बालावाला में आयोजित त्रिशक्ति सम्मान समारोह में सैनिकों महिलाओं और युवाओं के योगदान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में यूकेडी केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती परवीन चंद्र रमोला डोईवाला छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित ममगाई डॉ. सौम्य चौधरी पहाड़ी समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी व सांसद कुमारी सैलजा ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की जनसंवाद यात्रा पर आपत्ति जताई है। उन्होंने रावत को पत्र भेजकर यात्रा के संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष अथवा उनसे चर्चा नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही स्पष्ट किया कि विधानसभा चुनाव से कुछ माह पहले पार्टी में किसी भी तरह का समानांतर कार्यक्रम कांग्रेस के हित में नहीं है। प्रदेश प्रभारी सैलजा ने पत्र में कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि हरीश रावत राज्य में यात्रा कर रहे हैं। इस संबंध में न तो उनसे और न ही पीसीसी अध्यक्ष से चर्चा की गई। उन्होंने हाल में रावत की ओर से दिए गए कुछ बयानों को भी विवादास्पद बताते हुए कहा कि चुनाव निकट हैं और पार्टी को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरना होगा। सैलजा ने कहा कि मौजूदा समय में पार्टी को संगठन को मजबूत करने और सामूहिक रूप से चुनाव की तैयारी पर ध्यान देना चाहिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के साथ-साथ आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में धार्मिक स्थलों के साथ बस अड्डों रेलवे स्टेशनों अस्पतालों और सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को प्राथमिकता देना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्यकाल का भी उल्लेख किया और कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ देशभर में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी ने मुख्यमंत्री को सरोपा और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने हाल ही में छत्तीसगढ़ का दौरा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर सलीम राज ने आमंत्रित किया था। दौरे का मकसद उत्तराखंड में लागू हुई समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी के अनुभवों को साझा करना था। शादाब शम्स ने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने यूसीसी लागू कर कीर्तिमान स्थापित किया है। जिसके चलते छत्तीसगढ़ सरकार भी अपने यहां यूसीसी लागू करना चाहती है और साथ ही मदरसा बोर्ड को समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण लाने जा रही है। शम्स ने कहा कि इन सबके साथ यूसीसी को लेकर लोगों की गलतफहमियों को दूर करने पर चर्चा हुई। शम्स ने बताया उत्तराखंड में डेढ़ साल से यूसीसी लागू है और मदरसा बोर्ड की जगह अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण ने ले ली है ताकि हर बच्चा दीन के साथ दुनिया की शिक्षा भी ले सके और डॉक्टर-इंजीनियर बन सके। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार को बधाई दी और कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने भी तय किया है कि सभी एनडीए शासित राज्यों में यूसीसी लागू होगा। बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर में सोमवार से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो गई। भर्ती रैली का शुभारंभ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने फ्लैग ऑफ कर किया। 5 से 23 अक्टूबर तक चलने वाली इस भर्ती में गढ़वाल मंडल के चमोली देहरादून हरिद्वार पौड़ी गढ़वाल रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी के अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कुछ अभ्यर्थी भी भर्ती में भाग ले रहे हैं। भर्ती में अग्निवीर जनरल ड्यूटी टेक्निकल ट्रेड्समैन आठवीं व दसवीं पास तथा क्लर्क और एसकेटी श्रेणी के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक रोजाना एक हजार से अधिक युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं। प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों के ठहरने और परिवहन समेत अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।