Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
02-Oct-2026

दिल्ली में SIR का विरोध आप नेता हिरासत में SIR प्रोसेस के खिलाफ दिल्ली में लेफ्ट AAP और स्टूडेंट यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन बुलाया। आप नेता सौरभ भारद्वाज जैसे ही जंतर-मंतर पहुंचे उन्हें हिरसत में ले लिया गया।प्रदर्शन के लिए AISA (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) RJD सांसद मनोज झा और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने लोगों से जंतर-मंतर पर शामिल होने की अपील की है। जंतर-मंतर पर पुलिस RAF तैनात किए गए हैं। एहतियात के तौर पर आसपास के 11 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। इनमें जनपथ पटेल चौक केंद्रीय सचिवालय राजीव चौक सेवा तीर्थ मंडी हाउस और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य के खिलाफ प्रयागराज कोर्ट में केस चलेगा। रामभद्राचार्य के एक बयान के खिलाफ कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। बयान में जगद्गुरु ने कहा था- ऊंच कुल के ब्राह्मण अपनी बेटियां उपाध्याय चौबे त्रिगुणायत दीक्षित और पाठकों को नहीं देते क्योंकि हम इन्हें अधम मानतें हैं। महात्मा गांधी की 157वीं जयंती महात्मा गांधी की 157वीं जयंती है। नई दिल्ली में उनकी समाधि राजघाट पर पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उनके अलावा दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी श्रद्धांजलि दी।पिछले साल राहुल गांधी देश से बाहर थे इसके कारण वे राजघाट नहीं पहुंचे थे। हालांकि इस बार उन्होंने श्रद्धांजलि दी। महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि हाईवे पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से पिकअप वैन को टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक पिकअप में श्रद्धालु देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे। पिकअप की रफ्तार कम थी और उसके पीछे ट्रॉली लगी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यूपी के 14 शहरों में बाढ़ मंदिरों-स्कूलों में भरा पानी उत्तर प्रदेश में बारिश रुकने के बावजूद गंगा शारदा समेत 15 नदियां खतरे के निशान के करीब हैं। उन्नाव में सई नदी का पानी 12 से ज्यादा गांवों में घुस गया है। लखनऊ के निचले इलाकों में 5 फीट तक पानी भर गया है। बाराबंकी में स्कूलों और मंदिरों में भी पानी घुस गया है। गोंडा में घाघरा खतरे के निशान से 26 सेमी ऊपर बह रही है। 30 गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। 25 हजार से ज्यादा की आबादी बाढ़ में फंसी है। गलियों में नावें चल रही हैं। दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। बर्थडे पर लवलीना का गोल्डन पंच स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगेहन ने एशियन गेम्स में अपने करियर का पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने महिलाओं की 75 किलोग्राम वेट कैटेगरी में चीन की बाओ जियी को 5-0 से हराया। 28 साल की लवलीना एशियाड में बॉक्सिंग का गोल्ड मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला मुक्केबाज बनी हैं। उनसे पहले मैरी कॉम 2014 में चैंपियन बनी थीं। अमेरिका ने 9000 सैनिकों वाला युद्धपोत मिडिल ईस्ट भेजा अमेरिका मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य मौजूदगी और बढ़ा रहा है। करीब 9 हजार सैनिकों के साथ अमेरिका अपना वॉरशिप थियोडोर रूजवेल्ट भी क्षेत्र में भेज रहा है। फिलहाल USS जॉर्ज डब्ल्यू बुश और USS जॉर्ज वॉशिंगटन पहले से वहां मौजूद हैं। रूजवेल्ट की तैनाती के बाद से अक्टूबर के आखिर तक मिडिल ईस्ट में तीन अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर हो जाएंगे।