अंतर्राष्ट्रीय
भोपाल के चूनाभट्टी क्षेत्र में आज डम्पर चालकों ने अपनी मांगों को लेकर सड़क पर वाहन खड़े कर चक्काजाम कर दिया जिससे ट्रैफिक पूरी तरह बाधित हो गया और भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि चालक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें उचित समझाइश दी जिसके बाद चालकों ने अपने ट्रक हटाकर रास्ता खोल दिया। चालकों की मांगें मुख्य रूप से माइनिंग विभाग से जुड़ी हैं जिसके संबंध में उन्होंने पहले भी कलेक्टर को ज्ञापन दिया था। इस विषय पर प्रशासनिक स्तर पर चर्चा जारी है और जल्द ही उचित समाधान निकाला जाएगा।