Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
26-Sep-2026

भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी बृज गोपाल लोया ने कांग्रेस पार्टी के तीखे तेवरों पर कड़ा प्रहार किया है। भाजपा मीडिया प्रभारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर देश की संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक जांच एजेंसियों की वैश्विक प्रतिष्ठा को धूमिल करना कांग्रेस का हमेशा से पुराना आचरण रहा है। भाजपा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लोकतंत्र में असहमति होना एक स्वाभाविक गुण है लेकिन कांग्रेस का हर संवैधानिक संस्था और संसद का विरोध करना असहमति नहीं बल्कि सरासर अराजकता है।