Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
25-Sep-2026

मुख्यमंत्री मोहन यादव टिकिट लेकर बस से मुख्यमंत्री निवास पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में प्रदेशवासियों को मध्यप्रदेश सुगम परिवहन सेवा की सौगात देकर शुक्रवार के दिन को ऐतिहासिक बनाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सात शहरों की 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम के बाद स्वयं भेल दशहरा मैदान से टिकिट लेकर बस से ही मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा मंडला नगर पालिका के CMO गजानन नाफड़े को शुक्रवार को लोकायुक्त टीम ने 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। कार्रवाई नगर पालिका कार्यालय में हुई।लोकायुक्त के मुताबिक जबलपुर जिले के पिंडरई निवासी 57 वर्षीय ठेकेदार ज्ञानचंद बेन ने CMO के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। ज्ञानचंद बेन और उनकी पत्नी मंजू बेन शासकीय पंजीकृत ठेकेदार हैं। उनकी पत्नी के नाम से एमएस पलक बेन फर्म पंजीकृत है। वर्षों से लंबित मांग राज्य सरकार ने मान ली स्वामित्व योजना की भूमि पर काबिज 50 लाख हितग्राहियों की मुफ्त रजिस्ट्री में रोड़ा बने पटवारियों की वर्षों से लंबित मांग राज्य सरकार ने मान ली है।अब राजस्व विभाग ने प्रदेश में पटवारियों को राजस्व निरीक्षक (RI) पद पर पदोन्नति देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आयुक्त भू-संसाधन प्रबंधन ने सभी जिलों के कलेक्टरों से पटवारियों की सेवा संबंधी जानकारी मांगी है। इसके लिए 1050 पटवारियों की सूची भी जारी की गई है और उनकी पदोन्नति की कार्रवाई सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पदोन्नति नियम 2025 के आधार पर करने की तैयारी है। कार्यकारी मंडल बैठक इस बार मध्य प्रदेश के इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक इस बार मध्य प्रदेश के इंदौर में होगी। तीन दिवसीय बैठक 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगी। संघ की इस बैठक को ‘दीवाली बैठक’ भी कहा जाता है। इसमें देशभर के सभी 46 प्रांतों के पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।बैठक ऐसे समय हो रही है जब RSS अपने शताब्दी वर्ष के अंतिम चरण में है। संघ ने अक्टूबर 2025 में स्थापना के 100 वर्ष पूरे किए थे और शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम 20 अक्टूबर 2026 विजयादशमी तक चलने हैं। ऐसे में इंदौर की बैठक को शताब्दी वर्ष के दौरान होने वाली आखिरी बड़ी संगठनात्मक बैठकों में से एक माना जा रहा है। कोलारस-बदरवास में गूंजा राष्ट्रगीत खरगोन में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद गजेंद्रसिंह पटेल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया।राहुल गांधी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी जिस पर पटेल ने उनके आरोपों को बेबुनियाद बताया।उन्होंने कहा कि चुनावी व्यवस्था को लेकर देश में भ्रम फैलाया जा रहा है।पटेल ने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस चुनाव जीतती है तब ईवीएम और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल क्यों नहीं उठाए जाते। भारत-वेस्टइंडीज T20- 2 घंटे 20 मिनट में बिके सारे टिकट इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबले के टिकटों की बिक्री शुक्रवार को हुई। ऑनलाइन बिक्री के महज 2 घंटे 20 मिनट में सारे टिकट SOLD OUT हो गए। सुबह 6 बजे बिक्री शुरू होते ही बड़ी संख्या में क्रिकेट फैंस ने ऑनलाइन बुकिंग कर ली। सबसे पहले ईस्ट गैलरी की टिकटें फुल हुईं। इसके बाद वेस्ट गैलरी और पवेलियन की टिकटें भी तेजी से बिक गईं। 8 बजकर 20 मिनट तक सभी सामान्य टिकटों की बिक्री पूरी हो गई। भोपाल और इंदौर में झांकियां निकल रही मध्यप्रदेश में अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ भोपाल और इंदौर में झांकियां निकल रही हैं। भोपाल में गणेश विसर्जन जुलूस का मुस्लिम समाजजनों ने स्वागत किया। मुस्लिम महिलाओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर पुष्पवर्षा की और फूल-मालाओं से यात्रा का स्वागत किया। वहीं कलियासोत डैम किनारे बप्पा की विदाई के दौरान एक छोटी बच्ची भावुक होकर रोने लगी। परिजन उसे समझाते रहे। गणेश विसर्जन में डूबे युवक और नाबालिग लड़के की मौत बालाघाट में अनंत चतुर्दशी पर गणेशोत्सव के समापन के बाद गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया। इस दौरान दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में गणेश विसर्जन के दौरान दो लोगों की डूबने से मौत हो गई।पहली घटना किरनापुर थाना क्षेत्र के दहेदी पंचायत के मोरवाही गांव की है। यहां सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति की प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गई थी। गांव के तालाब में प्रतिमा विसर्जन के दौरान 17 साल का बालक तन्मय पिता बालगिरी गोसाई गहरे पानी में डूब गया।