Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
10-Sep-2026

हर्षोल्लास से मनाया गया पोला पाटन पर्व बैल जोड़ियों की हुई पूजा जर्जर जिला न्यायालय भवन के विरोध में नेशनल लोक अदालत का बहिष्कार अनाथ बच्चों की परवरिश के साथ जरूरतमंदों की सेवा कर रहा आनंद मार्ग आश्रम जिले में 10 सितंबर को पारंपरिक रूप से पोला पाटन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर किसानों ने अपने बैलों को सुबह नहलाकर रंग लगाया और सींगों पर बेगड़ गुब्बारे व झिलेटिंग सजाकर बेलपत्र और फूलों की माला पहनाई। शाम को बैल जोड़ियों को ढोल नगाड़ों के साथ पोला मैदान ले जाया गया। गांवों में मुखिया और शहरी क्षेत्रों में वार्ड के प्रमुख व्यक्ति के घर से आरती की थाल सजाकर मैदान पहुंचकर बैलों की पूजा की गई। इस दौरान झड़ती दोहा गाया गया और बैलों व एक दूसरे को चावल का तिलक लगाया गया। इसके बाद बैल जोड़ी दौड़ाई गई। शहर के वार्ड नंबर 33 गायखुरी दुर्गा चौक वार्ड नंबर 31 सरेखा मैदान सहित कोसमी भरवेली और पायली में भी पर्व उत्साह से मनाया गया। जिला सत्र न्यायालय का भवन काफी पुराना और जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। नए भवन के निर्माण की मांग को लेकर जिला अधिवक्ता संघ लंबे समय से शासन प्रशासन से मांग कर रहा है लेकिन अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। इसी के विरोध में जिला अधिवक्ता संघ बालाघाट और वारासिवनी अधिवक्ता संघ ने आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के बहिष्कार का निर्णय लिया है। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रवेश मलेवार ने बताया कि कलेक्ट्रेट भवन के समीप नए जिला न्यायालय भवन के लिए जमीन आवंटित हो चुकी है लेकिन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत नहीं की जा रही है। मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन भी सौंपा गया फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मजबूरी में बहिष्कार करना पड़ रहा है। साथ ही पक्षकारों से विरोध में सहभागिता की अपील की गई है। शहर के बूढ़ी स्थित आनंद मार्ग आश्रम पिछले करीब 15 वर्षों से सेवा कार्यों में जुटा है। आश्रम द्वारा वर्तमान में 16 अनाथ बच्चों की देखभाल और परवरिश की जा रही है। बच्चों के रहने भोजन शिक्षा सहित उनकी अन्य आवश्यकताओं का ध्यान संस्था द्वारा रखा जाता है। आश्रम के संचालक आचार्य सुष्मितानंद जी अवधूत एवं भुक्ति प्रधान राजेश गायधने के मार्गदर्शन में सेवा कार्य लगातार जारी हैं। संस्था की ओर से हर माह गरीब बस्तियों में नारायण सेवा का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा अस्पतालों में मरीजों को फल भी वितरित किए जाते हैं। आश्रम का उद्देश्य जरूरतमंद गरीब और असहाय लोगों की मदद करना है। बिना किसी स्वार्थ के किए जा रहे इन सेवा कार्यों के जरिए संस्था समाज में सेवा और मानवता का संदेश दे रही है। आश्रम द्वारा अनाथ बच्चों की जिम्मेदारी उठाने के साथ जरूरतमंदों की सहायता भी निरंतर की जा रही है। प्रवास के दौरान जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर जनजातीय क्षेत्रों के विकास की समीक्षा की। मंत्री ने बैगा जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में नर्सिंग स्टाफ और बाल विकास परियोजना से जुड़े सभी रिक्त पदों को 15 दिनों के भीतर भरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैगा अंचल में विकास को गति देने के साथ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। मंत्री ने बैगा परिवारों को रोजगार से जोड़ने के लिए योजना तैयार करने की बात भी कही। बैठक में बैहर विधायक संजय उइके परसवाड़ा विधायक मधु भगत कटंगी विधायक गौरवसिंह पारधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। लामता में पोला पाटन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी पारंपरिक इनामी बैलजोड़ी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता को लेकर किसानों और ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। ग्राम पंचायत लामता की ओर से प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बैलजोड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए थे। क्षेत्र के किसान अपनी बैलजोड़ियों को सजाकर ढोल-नगाड़ों के साथ मैदान में पहुंचे। महकारी नदी पुल के समीप सभी बैलजोड़ियों को कतारबद्ध किया गया। पूजा-अर्चना के बाद पटाखे फोड़कर प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। निर्धारित 200 मीटर की दौड़ 15 सेकंड में पूरी करने वाली बैलजोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता देखने बड़ी संख्या में क्षेत्रीयजन मौजूद रहे।