सरकारी नाले पर सिग्नेचर कॉलोनी का कब्जा राजस्व ने लगाई मुहर जल्द हट सकती है अवैध बाउंड्रीवाल कम नामांकन पर कलेक्टर नाराज परासिया-जुन्नारदेव बीआरसी को नोटिस सूने मकान का ताला तोड़कर रिवॉल्वर-कारतूस चुराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार 20 माह पहले सीसी रोड की राशि निकाली आज तक नहीं बनी सड़क धूमधाम से मनाया पोला पर्व बैल जोड़ियों को किया पुरस्कृत सिग्नेचर कॉलोनी में सरकारी नाले की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की राजस्व विभाग की जांच में पुष्टि हुई है। कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देश पर गुरुवार को राजस्व अमले ने मौके पर नपाई की जिसमें कॉलोनी की बाउंड्रीवाल फ्रंट से करीब 10 फीट सरकारी जमीन पर बनी मिली। जांच में 2 हजार वर्गफीट से अधिक सरकारी जमीन पर कब्जे की बात सामने आई है जिसकी बाजार कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। राजस्व विभाग अपनी रिपोर्ट नगर निगम को सौंपेगा जिसके बाद निगम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर सकता है। बताया जा रहा है कि कुछ मकानों का हिस्सा भी 5-6 फीट सरकारी जमीन की जद में आ रहा है। सरकारी नाले पर कब्जे का मुद्दा जबलपुर एक्सप्रेस ने प्रमुखता से उठाया था जिसके बाद प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए थे। शासकीय स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता नामांकन पाठ्यपुस्तक वितरण और अपार आईडी निर्माण की समीक्षा को लेकर कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने गुरुवार को शिक्षा विभाग जिला शिक्षा केंद्र एवं जनजातीय कार्य विभाग की संयुक्त बैठक ली। कम नामांकन वाले विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए गए। अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर परासिया और जुन्नारदेव बीआरसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। तामिया में पाठ्यपुस्तकों का पूर्ण वितरण नहीं होने पर संबंधित बीईओ के वेतन पर रोक की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने अगली समीक्षा तक 95 प्रतिशत विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने अधिकारियों को मुख्यालय में निवास सुनिश्चित करने तथा नीट-जेईई परिणामों का विश्लेषण कर बेहतर परिणाम के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। अमरवाड़ा थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर लाइसेंसी रिवॉल्वर और कारतूस चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 5 सितंबर को वार्ड नंबर 6 निवासी महीपाल सिंह ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके सूने मकान का ताला तोड़कर लाइसेंसी .32 बोर रिवॉल्वर और 10 राउंड कारतूस चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 595/2026 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने विकास उर्फ सुनील वर्मा सुमन उर्फ सत्यम पिसता और देव उर्फ देवांश कहार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने सूने मकान में चोरी करना स्वीकार किया जिसके बाद उनके कब्जे से चोरी की गई लाइसेंसी रिवॉल्वर और 10 राउंड कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जनपद पंचायत तामिया की ग्राम पंचायत साजकूही में सीसी रोड निर्माण के नाम पर राशि निकालने के बावजूद काम नहीं होने का मामला सामने आया है। हर्राढाना गांव में व्यवहार के घर से बलराम के घर तक नाली सहित सीसी रोड के लिए 5.95 लाख रुपए स्वीकृत हुए थे। आरोप है कि निर्माण किए बिना ही सीमेंट गिट्टी और रेत के नाम पर 3 लाख 60 हजार 700 रुपए करीब 20 माह पहले निकाल लिए गए लेकिन मौके पर आज तक सड़क नहीं बनी। ग्रामीणों ने मामले की जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है सार्वजनिक पोला उत्सव समिति चंदनगांव द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी किसान भाइयों का पारंपरिक पोला पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। बाजे-गाजे के साथ गुड़ी यात्रा निकाली गई जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। तोरण तोड़ने के साथ आयोजन का समापन हुआ। सुंदर-सुडौल बैल जोड़ियों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार मनोहर अलडक द्वितीय गुड्डू पाटनकर और तृतीय पुरस्कार अरुण भलावी की बैल जोड़ी को मिला। इस अवसर पर भाजपा नेता योगेश सदारंग पार्षद दिवाकर सदारंग सहित समिति के पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश 15 लाख का माल जब्त; दो गिरफ्तार आठ फरार नेवगांव थाना पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम बम्हनी रैयत में जुआ फड़ पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि आठ आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार 9 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर सीताराम चौहान के खेत के पास आम के पेड़ के नीचे जुआ खेल रहे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मौके से शिवनाथ उर्फ शिवा उर्फ डुडके पिता चुन्ने उम्र 42 वर्ष निवासी सिंदरी थाना नेवगांव और दिनेश रिस्साम पिता बस्तीराम रिस्साम उम्र 42 वर्ष निवासी सरई दूनावा थाना मुलताई जिला बैतूल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 6300 रुपये नकद ताश के पत्ते एक तिरपाल दो कार और चार मोटरसाइकिल समेत कुल 15 लाख 6 हजार 300 रुपये का मशरूका जब्त किया है। मामले में आठ फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। होटल-ढाबों में खाद्य सुरक्षा टीम का निरीक्षण अस्वच्छता पर नोटिस खाद्य सुरक्षा टीम ने जिले के चौरई छिंदवाड़ा अमरवाड़ा और परासिया क्षेत्र के होटल-ढाबों का निरीक्षण किया। चौरई के न्यू ग्रीन होटल में पुरानी सलाद हटवाकर साफ-सफाई के निर्देश दिए गए जबकि ग्रीन ढाबे में वेज-नॉनवेज सामग्री अलग रखने को कहा गया। डॉलसन होटल व महिमा ढाबे में सफाई और पानी की जांच कराने के निर्देश दिए गए। परासिया के पूनम प्लाजा और होटल सलूजा में अस्वच्छता मिलने पर साफ-सफाई तथा कॉकरोच जैसे कीटों को समाप्त करने के निर्देश दिए गए। द जर्नी ऑफ टेस्ट कोसमी को खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित करने को कहा गया। कमियों के संबंध में संबंधित प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना नोटिस जारी किए जा रहे हैं। एमएसएमई इकाइयों के उन्नयन में रैम्प कार्यशाला महत्वपूर्ण : कलेक्टर लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में रैम्प योजना के तहत 9 एवं 10 सितंबर को आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। इसमें एमएसएमई इकाइयों महिला स्व-सहायता समूहों और किसानों को सरकारी योजनाओं वित्तीय सुविधाओं ZED IPR ESG ONDC GeM और डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानकारी दी गई। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं उद्यमों की क्षमता बढ़ाने उन्नयन और व्यवसाय विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने उद्यमियों से योजनाओं का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। बायपास पर 52.56 बल्क लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार पोला पर्व के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीरात मोक्षधाम रोड पर टीम ने मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 28 एमक्यू 5096 को रोककर तलाशी ली। इसमें 292 पाव ऑफिसर चॉइस विदेशी मदिरा कुल 52.56 बल्क लीटर बरामद हुई। पुलिस ने अर्जुन इनवाती (18) और अजय इनवाती (25) दोनों निवासी बिसनपुर को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया। दोनों को न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गोटमार मेले से पहले जाम नदी किनारे पत्थरों के ढेर कल होगी पत्थरों की बौछार पांढुर्णा में कल होने वाले प्रसिद्ध गोटमार मेले की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। जाम नदी के दोनों किनारों पर पत्थरों के ढेर नजर आने लगे हैं। परंपरा के अनुसार पांढुर्णा और सावरगांव के लोग नदी के दोनों ओर से एक-दूसरे पर पत्थर बरसाएंगे। पत्थरबाजी के चलते पिछले वर्ष एक हजार से अधिक लोग घायल हुए थे जबकि अब तक इस परंपरा में 13 लोगों की जान जा चुकी है। हादसों की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस बल की तैनाती और नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की तैयारी की है। मेले को लेकर कलेक्टर नीरज वशिष्ठ और डीआईजी राकेश सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं। सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पारिवारिक एवं सामाजिक विवादों के न्यायालय के बाहर आपसी सहमति से निराकरण के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। स्थानीय करन होटल में 8 से 10 सितंबर तक आयोजित प्रशिक्षण में विभिन्न समाजों के 30 व्यक्तियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सीनियर ट्रेनर शाहिद मोहम्मद एवं भावना साधौ ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। समापन अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशांत हुद्दार ने प्रतिभागियों को संबोधित किया और प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश सुधीर मिश्रा सहित अन्य न्यायाधीशगण उपस्थित रहे।