राष्ट्रीय
मध्य प्रदेश में Gen-Z को साधने के लिए कांग्रेस और आरएसएस आमने-सामने हैं। 19 सितंबर को राहुल गांधी इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम करेंगे वहीं 20 सितंबर को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आरएसएस का शाखा संगम कार्यक्रम आयोजित होगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि आरएसएस हमेशा से बच्चों को संस्कार देता है और इसकी शाखाएं बचपन से शुरू होती हैं। उन्होंने राहुल गांधी के इंदौर में होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी तो बुढ़ापे में चेते हैं इसलिए संघ की तुलना किसी नेता से नहीं की जानी चाहिए।