Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
08-Sep-2026

भीषण सड़क हादसा 6 की मौत; 7 गंभीर घायल सब्जी बाजार में गंदगी का अंबार संक्रामक बीमारियों का खतरा पुलिस पर दंपती से मारपीट के आरोप मरार माली समाज ने सौंपा ज्ञापन जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-543 पर नागरा गांव के पास ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों का गोंदिया के KTS जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार लोग काम की तलाश में हैदराबाद जा रहे थे। जिले के किरनापुर थाना पुलिस पर एक दंपती को कथित तौर पर अवैधानिक तरीके से हिरासत में लेकर थाने लाने और बंद कमरे में मारपीट व अमानवीय व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। मामले को लेकर जिला मरार माली समाज ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की स्वतंत्र निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की है। समाज ने दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला और जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं हुई तो समाज सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा। जरूरत पड़ने पर न्यायिक जांच की मांग को लेकर भी संघर्ष करने की बात कही गई है। भीम आर्मी एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी की विस्तार एवं समीक्षा बैठक बालाघाट में 8 सितंबर को स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में आजाद समाज पार्टी कांशीराम के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र विद्रोही भीम आर्मी अध्यक्ष रितेश बोरकर और निलेश बौद्ध सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। पत्रकारों से चर्चा में सत्येंद्र विद्रोही ने दावा किया कि बैहर विधानसभा के बिरसा क्षेत्र में करीब 30 आदिवासी बैगा बच्चों की संक्रमण से मौत हुई है। उन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा और स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी का आरोप लगाया। विद्रोही ने कहा कि बैगा परिवार आज भी झिरिया का पानी पीने को मजबूर हैं। उन्होंने मृत बच्चों के परिजनों को घोषित आर्थिक सहायता नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के निलंबन की मांग की। लोक निर्माण विभाग के पीआईयू में प्रभारी कार्यपालन यंत्री के पद पर पदस्थ केके सिंगारे को लेकर सिविल कांट्रेक्ट एसोसिएशन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार को पत्रकारवार्ता में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्यों के भुगतान में अड़ंगा डालकर ठेकेदारों को परेशान किया जाता था और कमीशन की मांग की जाती थी। पदाधिकारियों ने हाल ही में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा की गई कार्रवाई और जांच में सामने आई संपत्तियों को लेकर भी सवाल उठाए। संघ पदाधिकारियों ने प्रभारी कार्यपालन यंत्री केके सिंगारे को निलंबित कर उनका बालाघाट से अन्यत्र तबादला किए जाने की मांग की है। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रेसिडेंट कप जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ मंगलवार 8 सितंबर को स्थानीय रेंजर कॉलेज मैदान में हुआ। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने रिबन काटकर टूर्नामेंट का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व नपाध्यक्ष रमेश रंगलानी नेहरू स्पोर्टिंग क्लब अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी जिला खेल अधिकारी राहुल बारेसा उद्योगपति जितेंद्र कोचर सहित खेल जगत से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच भरवेली इलेवन और उकवा इलेवन के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। अंत में भरवेली इलेवन ने 4-3 गोल से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। जिले के लालबर्रा सब्जी बाजार में गंदगी और कचरे के ढेर से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि प्रशासन की अनदेखी के चलते बाजार परिसर के आसपास सड़ती सब्जियों प्लास्टिक और डिस्पोजल का अंबार लगा हुआ है। बंद पड़े मंडी परिसर के तीन तरफ सब्जी विक्रेताओं की दुकानें संचालित हो रही हैं जबकि चैतगुरु मिल और ज्ञानचंद शर्मा के सामने कचरे के बड़े ढेर लगे हैं। बारिश के कारण सड़ रहे जैविक कचरे से दुर्गंध फैल रही है और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि हाल ही में बिरसा क्षेत्र में बीमारी से बच्चों की मौत के बाद भी प्रशासन को सफाई व्यवस्था पर गंभीरता दिखानी चाहिए। स्थानीय लोगों ने जल्द सफाई की मांग की है।