सड़क नहीं मिली तो डोली बनी सहारा बीमार नवविवाहिता को उफनती नदियों ओर जंगलो के बीच से पहुंचाया अस्पताल शिक्षक शिल्पकार की तरह गढ़ते हैं भावी पीढ़ी : बंटी विवेक साहू टक्कर के विवाद में एंबुलेंस चालक से मारपीट-लूट दो आरोपी गिरफ्तार नगर गौरव दिवस पर सजी संगीतमय शाम पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश कर्मचारियों को मिली सौगात बीमा राशि 10 लाख और अनुग्रह राशि 15 हजार जुन्नारदेव विकासखंड के पील्हावाड़ी गांव में सड़क सुविधा नहीं होने के कारण एक बीमार नवविवाहिता को इलाज के लिए छह घंटे तक मुश्किल सफर करना पड़ा। शनिवार सुबह कड्डे ढ़ीकू (22) पत्नी राजू ढ़ीकू को अचानक पेट में तेज दर्द उठा। गांव से बाहर निकलने के लिए सड़क नहीं होने पर परिजनों ने लाठी में साड़ी बांधकर डोली तैयार की और उसे लेकर पैदल निकल पड़े। ससुर मन्नू ढ़ीकू सहित ग्रामीण करीब छह किलोमीटर तक जंगल की पगडंडियों से महिला को डोली में लेकर चले। रास्ते में डोबरी डोह और दानी घाट नदी को पार किया जबकि झालमऊ के पास रिंदों नदी का तेज बहाव सामने आ गया। रास्ता बंद होने पर ग्रामीणों ने पहाड़ के किनारे बनी पथरीली पगडंडी से लंबा चक्कर काटकर कट्टा (बिचबेहरी) तक महिला को पहुंचाया। यहां से निजी वाहन की मदद से करीब 13 किलोमीटर दूर दमुआ ले जाया गया। करीब छह घंटे बाद नवविवाहिता को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है। शिक्षक दिवस के अवसर पर छिंदवाड़ा में सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा भव्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले से पहुंचे हजारों शिक्षकों पर सांसद ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और शॉल श्रीफल उपहार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि शिक्षक शिल्पकार की तरह भावी पीढ़ी का निर्माण करते हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षक पूरी निष्ठा से विद्यार्थियों को शिक्षा देकर देश का भविष्य तैयार कर रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल अनुसुईया उईके भाजपा जिला प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। देहात थाना पुलिस ने एम्बुलेंस चालक के साथ मारपीट कर लूट और वाहन में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 1 सितंबर को जिला अस्पताल के सामने एम्बुलेंस की वरना कार से टक्कर के बाद विवाद हुआ था। आरोपियों ने चालक के साथ मारपीट कर उसे रानी कला मंच ग्राउंड के पास ले जाकर एम्बुलेंस में तोड़फोड़ की और 12 हजार रुपए मोबाइल व ऑक्सीजन सिलेंडर ले गए थे। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अभिषेक चौके (25) निवासी राजीबाड़ा और सचिन डेहरिया (28) निवासी सनम मोहल्ला गुरैया को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वरना कार सहित मोबाइल और 1000 रुपए नकद जब्त किए हैं। नगर गौरव दिवस के अवसर पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। संगीतमय संध्या में इंडियन आइडल फेम गायिका रूपम भरनारिया ने भक्ति सूफी रोमांटिक और लोकप्रिय फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल कर्मचारी सहकारी साख समिति मर्यादित की वार्षिक आमसभा रविवार को होटल गैलेक्सी लालबाग रोड में अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सातपुते की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। मेधावी बच्चों को नगद पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किए गए। आगामी वर्षों में प्रत्येक बोर्ड कक्षा के पुरस्कार में 200 रुपए की वृद्धि का प्रस्ताव पारित किया गया। सदस्यों की मृत्यु पर अनुग्रह राशि 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपए तथा दुर्घटना बीमा राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने का निर्णय लिया गया। समिति कार्मिकों को स्थायी किए जाने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। तिरोले कुनबी समाज ने मेधावी विद्यार्थियों और शिक्षकों का किया सम्मान तिरोले कुनबी समाज द्वारा रविवार को चंदनगांव स्थित समाज भवन में मेधावी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 10वीं-12वीं की प्रवीण सूची में स्थान बनाने वाले तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर समाज के शासकीय अर्धशासकीय एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का शॉल-श्रीफल से अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि पांढुर्णा जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप मोहोड़ ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। समाज अध्यक्ष चंद्रभान देवरे ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 50 से अधिक पूर्व विद्यार्थियों ने किया गुरुजनों का सम्मान चांद रोड स्थित यश धन होटल में गुरु-शिष्य परंपरा की अनूठी मिसाल देखने को मिली। यहां 50 से अधिक पूर्व विद्यार्थियों ने वर्ष 1980 से 1990 के दौरान उन्हें पढ़ाने वाले वरिष्ठ गुरुजनों का सम्मान किया। भारती विद्या मंदिर गवर्नमेंट मल्टीपर्पस स्कूल और नगर पालिका मथुरा प्रसाद स्कूल के शिक्षकों का शॉल श्रीफल व सम्मान पत्र से अभिनंदन किया गया। 85 वर्ष से अधिक आयु के गुरुजनों के सम्मान के दौरान पुराने विद्यालयीन संस्मरणों से माहौल भावुक हो गया। विद्यार्थियों ने कहा कि उनके जीवन की सफलता में गुरुजनों की शिक्षा अनुशासन और संस्कारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कार्यक्रम ने गुरु के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का संदेश दिया। राजनगर में गूंजे राधा-कृष्ण के भजन जन्माष्टमी महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु राजनगर साउथ सिविल लाइन स्थित यादव परिवार के निवास पर छह दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के तहत राधा-कृष्ण भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। आयोजन स्थल पर प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे और शाम 8:30 बजे पूजा-अर्चना एवं आरती की जा रही है। 8 सितंबर को हवन-पूजन भजन संध्या महाप्रसाद व प्रीतिभोज और 9 सितंबर को श्रीकृष्ण विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन मंडल ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। स्कूल परिसर में पौधरोपण छात्राओं को दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से कुकड़ा ग्राम उत्थान समिति द्वारा कन्या शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भरतादेव में पौधरोपण किया गया। प्राचार्य ऐरीना सहाय और समिति संयोजक श्यामल राव की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने लगाए गए पौधों की देखरेख और संरक्षण का संकल्प लिया। श्यामल राव ने छात्राओं से अपने घर खेत की मेड़ और बाड़ी में पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।