Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
05-Sep-2026

हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जयघोष के साथ बाल गोपाल को दी बिदाई हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस स्कूलों में हुआ गुरु वंदन कार्यक्रम बैगा बच्चों की मौत मामले में गोंगपा का प्रदर्शन CBI जांच की मांग हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला मुख्यालय तहसील सहित ग्रामीण अंचलों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। बाल गोपाल का जन्मोत्सव शुक्रवार को श्रद्धालुओुं द्वारा धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ आस्थापूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भी भगवान श्रीकृष्ण की अलग-अलग स्वरूपों में बनाई गई मनोहारी प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया। सारी रात राधा कृष्ण की जयघोष करते हुए भजन कीर्तन कर रतजगा किया गया। दूसरे दिन ५ सितम्बर शनिवार को घरों में पकवान व महाप्रसादी बनाकर भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाकर पूजन आरती कर शाम के समय धूमधाम से प्रतिमा विसर्जन के लिये निकालकर हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की मोर मुकुट बंशी वाले की जयघोष के साथ नदी नहर एवं जलाशयों में पहुंचकर पूजा अर्चना कर भगवान कृष्ण को बिदाई दी गई व अगले बरस पुन: लौटकर आने की कामना की गई। इस दौरान विसर्जन स्थलों में मेला लगा रहा। नगरपालिका व पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा को लेकर व्यापक व्यवस्था की गई थी। जिले भर में देश के महान् शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती ५ सितम्बर को शिक्षक दिवस के रूप में पूरे उत्साह व सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सभी शासकीय और निजी स्कूलों में गुरूवंदन कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने अपने शिक्षकों को तिलक लगाकर पुष्प गुच्छ व स्वरचित कार्ड देकर सम्मानित किया। स्कूलों में शिक्षक दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा गुरू की महत्ता पर अपने विचार भी व्यक्त किए गए। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी बेहतर प्रस्तुति दी गई। वहीं शिक्षकों ने भी छात्रों को जीवन में अनुशासन व लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। शहर सहित पूरे जिले में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। ‘नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की’ ‘हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की’ और ‘हरे कृष्ण राधे-राधे’ के जयकारों से शहर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिरों से लेकर घरों तक भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम रही। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही श्रद्धालुओं ने आरती भजन-कीर्तन और आतिशबाजी कर खुशियां मनाईं। मंदिरों में महाप्रसाद वितरित किया गया वहीं श्रद्धालुओं ने पूरी रात भजन-कीर्तन कर रतजगा किया। शहर के गुजरी स्थित प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर पुराने श्रीराम मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों और घरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। भगवान श्रीकृष्ण का आकर्षक श्रृंगार किया गया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक व आरती संपन्न हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे। शनिवार को गोविंदाओं की टोली ने जगह-जगह मटकियां फोड़ी। शाम को पूजा के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। सार्वजनिक देवी मंदिर समिति जाम के तत्वाधान में जाम (लालबर्रा) में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का समापन अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ हुआ। 05 सितंबर को आयोजित इस भव्य कार्यक्रम के दौरान सभी ग्रामीण बाजार चौक में एकत्रित हुए जहाँ सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण की भव्य महाआरती की गई। महाआरती के उपरांत पारंपरिक मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तत्पश्चात गाजे-बाजे और जयकारों के साथ श्री कृष्ण प्रतिमा का तालाब के तट पर पूर्ण विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। ​इस अवसर पर सार्वजनिक देवी मंदिर समिति अध्यक्ष संतोष लिल्हारे सचिव विनोद मोहबे पंडा वैधराज खैरवार सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। चरेगांव में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव के मंदिरों और धार्मिक स्थलों में विशेष पूजा-अर्चना भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भगवान श्री कृष्ण के दर्शन कर सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। देर रात भगवान के जन्म के समय श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन के बाद भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक जलविहार के लिए ले जाया गया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु प्रतिमा के साथ जलाशय पहुंचे। विधि-विधान से पूजा के बाद प्रतिमा का जलविहार कराया गया। कार्यक्रम में महिलाओं बच्चों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। जिले में आदिवासी एवं विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय से जुड़े दो गंभीर मामलों को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और सर्व आदिवासी समाज ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। पीजी कॉलेज के समीप आयोजित धरना प्रदर्शन में गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने बैगा बच्चों की मौत के मामले में जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग भी उठाई गई। धरना प्रदर्शन के बाद आंदोलनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में दोनों मामलों की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से निष्पक्ष जांच कराने और पीड़ित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई।