Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
02-Sep-2026

छात्रों की गूंज कार्यक्रम अब 19 सितंबर को इंदौर आएंगे राहुल गांधी: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का इंदौर दौरा अब 12 सितंबर की जगह 19 सितंबर को होगा। राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने पहले नेहरू स्टेडियम को चुना था और जिला प्रशासन से इसकी अनुमति मांगी थी। हालांकि प्रशासन ने कोर्ट का हवाला देते हुए नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद कांग्रेस ने कार्यक्रम का स्थल बदलने का फैसला किया है। अब राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 19 सितंबर को इंदौर के रीजनल पार्क में आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम की नई तारीख और नए स्थल को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं के शामिल होने की संभावना है। किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली देगी MP सरकार ग्वालियर में बुधवार को प्रदेश स्तरीय बलराम जयंती महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास के लिए चार प्रमुख वर्गों—किसान महिला गरीब और युवा—को प्राथमिकता दी है। इनमें किसान पहली श्रेणी में हैं। सीमा पर देश की रक्षा करने वाला जवान और खेत में देश का पेट भरने वाला किसान दोनों के प्रति सम्मान हमारी सामूहिक भावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। सड़क बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ किसानों को उन्नत फसल के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर सरकार का विशेष ध्यान है। NHAI टोल फर्जीवाड़े में पूर्व विधायक के ठिकानों पर छापेमारी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने NHAI के टोल प्लाजा पर फर्जी टोल वसूली और रकम की हेराफेरी के मामले में बुधवार को मध्य प्रदेश समेत देश के 14 राज्यों में छापेमारी शुरू की। मध्यप्रदेश में नरसिंहपुर-छिंदवाड़ा नेशनल हाईवे की टोल वसूली से जुड़े ठिकाने भी कार्रवाई के दायरे में हैं। यह टोल वसूली पूर्व कांग्रेस विधायक संजय शर्मा की कंपनी से जुड़ी बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक ED की टीम ने पूर्व विधायक संजय शर्मा से जुड़े तीन ठिकानों पर कार्रवाई की है। इनमें राजमार्ग के अलावा तेंदूखेड़ा और देवरी स्थित कार्यालय शामिल हैं। अधिकारियों की टीम कार्यालयों में दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। बल्कर की टक्कर से गड्‌ढे में गिरी बस3 की मौत रीवा में बस और बल्कर की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई है। 8 यात्री गंभीर हैं जबकि कई के घायल होने की सूचना है। हादसा गुढ़ नेशनल हाईवे नंबर 39 पर बदवार स्टैंड के पास बुधवार शाम करीब 5 बजे हुआ। रीवा से सीधी जा रही पवन ट्रैवल्स की बस को बल्कर ने पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद बल्कर पलट गया जबकि बस सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।बस में करीब 40 यात्री सवार थे। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर रेस्क्यू में जुटी है। RGPV से राजीव गांधी का नाम हटाने पर भड़की कांग्रेस राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) को तीन हिस्सों में बांटने और उसका नाम बदलने के फैसले को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए इसे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को मिटाने की कोशिश बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि RGPV के नाम से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम हटाना भाजपा सरकार की ‘ओछी मानसिकता’ का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में देश ने आधुनिक तकनीक की दुनिया में प्रवेश किया और सूचना क्रांति और कंप्यूटर युग की शुरुआत हुई। AC विवाद में पूर्व मंत्री के भतीजे ने ऑफिस में घुसकर पीटा ग्वालियर में AC लगाने को लेकर विवाद मारपीट में बदल गया। पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह के भतीजे अक्षय प्रताप पर ऑफिस में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। पुलिस ने अक्षय प्रताप समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं अक्षय ने भी दूसरे पक्ष पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। सतना में BJP कार्यालय में घुसा बारिश का पानी मध्य प्रदेश में बारिश से हालात बिगड़ रहे हैं। सतना और चित्रकूट में बाढ़ जैसे हालात बने हैं। मंदाकिनी नदी का जलस्तर फिर बढ़ने से चित्रकूट में चिंता बढ़ गई है। सतना में बारिश का पानी बस स्टैंड और BJP कार्यालय में भर गया। मौसम विभाग ने प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन जलस्तर और मौसम की स्थिति पर नजर रख रहा है। लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।