Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
01-Sep-2026

तस्वीरों में आप देख रहे हैं यह कोई नेपाल की नदी या आपदा नहीं यह गौला बैराज हल्द्वानी का पुल है यहां पहाड़ों पर हो रही बरसात और हल्द्वानी में लगातार हो रही बरसात के चलते गोला नदी का जलस्तर खतरे के निशान ऊपर आ गया है l जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं जिस प्रकार से मौसम विभाग में पिछले 48 घंटे में और बरसात होने की संभावना जताई है जिसके चलते हल्द्वानी प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है और पुल पर लोगों पल के ऊपर से पार करने के लिए भी मना कर दिया है और नदी किनारे रह रहे लोगों के आवाज खाली करने के लिए निर्देशित कर दिए गए हैं वहीं जिलाधिकारी ने सभी एसडीआरएफ और आपका संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश किए हैं l राजधानी देहरादून में राहुल गांधी पर FIR और हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद रैली स्थल के शुद्धिकरण के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस ने सचिवालय का घेराव किया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता धरने पर बैठे। आपको बता दें कि विगत 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण किया गया था। कांग्रेस ने इसे दलित समाज और राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे का अपमान बताया। वहीं पिछले दिनों राहुल गांधी पर FIR दर्ज होने के बाद कांग्रेस का आरोप है कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबा रही है। इसी को लेकर सचिवालय घेराव किया गया। मसूरी-देहरादून मार्ग पर लगातार हो रहे भूस्खलन के बीच PWD के चीफ इंजीनियर ने स्थिति को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गलोगी के पास गिरे बड़े बोल्डरों को PWD की टीम ने दो JCB मशीनों की मदद से हटाकर रास्ता साफ किया। वहीं पानी वाले बैंड के पास भूस्खलन के कारण महज करीब 2.5 मीटर सड़क ही बची थी जिसे पहाड़ की कटिंग कर चौड़ा किया गया है। फिलहाल भारी वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग को पूरी तरह खोलने का प्रयास जारी है। चीफ इंजीनियर के अनुसार समस्या के स्थायी समाधान के लिए उत्तराखंड के लैंड स्लाइड मिटिगेशन सेंटर को तैनात किया गया है। मौके पर टोपोग्राफिकल सर्वे और सॉयल टेस्टिंग भी कराई जा चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान शहीद हुए आन्दोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने खटीमा गोलीकांड में शहीदों की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राज्य आंदोलन शहीदो के परिजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया मुख्यमत्री ने कहा कि आज का दिन उत्तराखंड राज्य आन्दोलन के दौरान खटीमा गोलीकांड में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों भगवान सिंह सिरौला प्रताप सिंह रामपाल सलीम अहमद गोपीचंद धर्मानन्द भट्ट और परमजीत सिंह को स्मरण करने का दिन है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हुए मुकदमे को लेकर कांग्रेस ने आज सचिवालय कुच किया l सचिवालय कुच को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के इशारे पर जिस तरीके से फर्जी मुकदमा राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुआ है उसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी न्याय संगत लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैऔर हर मोर्चे पर कांग्रेस पार्टी भाजपा की सरकार को पटकनी देगी वह नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर और सरकार की इशारे पर हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हुआ इसके पर्याप्त सबूत उनके पास तो है लेकिन उसे पर मोहर लगाने का काम भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी किया है। उत्तराखंड में जनगणना का काम शुरू हो गया है उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली और पिथौरागढ़ के कुल 131 गांव में जनगणना का काम शुरू हुआ है।जनगणना निदेशक ईवा आशीष का कहना है कि आज से दूरस्थ क्षेत्र के गांव में जनगणना का काम शुरू हो गया है सभी जनगणना अधिकारी वहां पर पहुंच रहे हैं क्योंकि उन क्षेत्रों में जनगणना का काम किया जा रहा है। जहां पर ठंड के मौसम में बर्फबारी होती है बर्फबारी शुरू होने के पहले उन गांव की जनगणना की जा रही है जिसमें तीन शहर भी है गंगोत्री केदारनाथ और बद्रीनाथ इन जगहों पर पहले जनगणना का काम किया जा रहा है।