Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
30-Aug-2026

इंदौर में CM और सांसद लालवानी के बीच एयरपोर्ट पर 15 मिनट चर्चा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद शंकर लालवानी की शनिवार को इंदौर एयरपोर्ट पर करीब 10-15 मिनट तक अकेले में मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद शहर के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।मुख्यमंत्री उज्जैन से इंदौर पहुंचे थे। इसके बाद उन्हें महाराष्ट्र के गोंदिया के लिए रवाना होना था। इसी दौरान एयरपोर्ट पर उनकी सांसद शंकर लालवानी से बातचीत हुई।खास बात यह रही कि उस समय एयरपोर्ट पर इंदौर से जुड़ा कोई अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि मौजूद नहीं था। ऐसे में दोनों नेताओं की इस मुलाकात को लेकर भाजपा के राजनीतिक हलकों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मृत आदिवासी बच्चों के परिवारों को 2-2 लाख की सहायता मध्य प्रदेश सरकार बालाघाट जिले के आदिवासी क्षेत्र में मृत बच्चों के परिवारों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को प्रभावित ग्राम बोंदारी के दौरे के दौरान यह घोषणा की।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार सुबह 11 बजे लांजी पहुंचे और उसके बाद ग्राम कोरका व बोंदारी का दौरा किया। बोंदारी में उन्होंने एक सभा मंच पर मंत्रियों विधायकों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मृत बच्चों के संबंध में जानकारी ली और पोषण आहार की स्थिति पर भी चर्चा की। इस दौरान क्षेत्रीय विधायकों ने उन्हें वनाधिकार पट्टों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। कल ओरछा में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ओरछा में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल सुबह 9 बजे से शुरू होगी। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल होंगे। प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों समेत करीब चुनिंदा ढाई सौ नेता बैठक में पहुंचेंगे। प्रदेश संगठन और आगे की राजनीतिक रणनीति के लिहाज से इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल गांधी मध्यप्रदेश कांग्रेस छात्रों के बीच अपनी सियासी पहुंच मजबूत करने की तैयारी में जुटी है। पार्टी बड़े स्तर पर ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए इंदौर के नेहरू स्टेडियम में 12 सितंबर को कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के शामिल होंगे। हालांकि उनके दौरे कार्यक्रम की तारीख और स्थल को लेकर अंतिम फैसला अभी होना बाकी है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निवास पर बैठक हुई। इसमें केबी बायजु सतनारायण पटेल शोभा ओझा विपिन वानखेड़े चिंटू चौकसे सदाशिव यादव संजय कामले रीना बोरासी सहित अन्य नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। इलाज में लापरवाही और ज्यादा एनेस्थीसिया देने की आशंका रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति वार्ड से बाहर आकर रोते हुए मां से खुद को बचाने की गुहार लगा रही थी। वह कह रही थी- ‘मां मुझे बचा लो... मैं नहीं बचूंगी ये मुझे मार डालेंगे।’नर्सिंग स्टाफ उसे समझाकर वार्ड में ले गया था। मामले में ऑन कॉल ड्यूटी पर तैनात डॉ. सोनल अग्रवाल एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. निधि पांडे व नर्सिंग ऑफिसर साधना वर्मा सीमा मुजालदे को सस्पेंड कर दिया गया। एनएचएम ने 5 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है।डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला बोले- मरीजों और परिजनों से संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार जरूरी है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। MP के ADG इंटेलिजेंस बने अंशुमन यादव मध्यप्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव हुआ है। गृह विभाग ने सीनियर IPS अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार के आदेश जारी किए हैं। 1998 बैच के IPS अधिकारी अंशुमन यादव को नया ADG इंटेलिजेंस (गुप्तवार्ता) बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें ADG साइबर पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं 1995 बैच के IPS अधिकारी चंचल शेखर को SAF के ADG पद से हटाकर खेल एवं युवक कल्याण विभाग का नया संचालक (डायरेक्टर) बनाया गया है। जलमग्न चित्रकूट मंदाकिनी 30 फीट उफनी मध्यप्रदेश में लगातार बारिश से सतना चित्रकूट टीकमगढ़ छतरपुर और पन्ना में बाढ़ जैसे हालात हैं। चित्रकूट में 18 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। मंदाकिनी नदी करीब 30 फीट ऊंची बह रही है। तेज बहाव में रामघाट का 300 मीटर लंबा पुल बह गया। टोन्स हाइडल प्रोजेक्ट से पानी छोड़े जाने से पहले 36 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। सतना के रामपुर बघेलान और कोटर तहसील के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। ऊपरी क्षेत्रों में लगातार बारिश और पानी की आवक बढ़ने के कारण हाइडल प्रोजेक्ट से पानी छोड़ा जाएगा। इससे निचले इलाकों में जलस्तर अचानक बढ़ सकता है।