Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
29-Aug-2026

अमृता देवी बलिदान दिवस पर मानकुंवर बाई महाविद्यालय में संगोष्ठी का भव्य आयोजन हनुमानताल में धूमधाम से संपन्न हुआ समरसता कजलियां महोत्सव लोकगीतों और मेलों से सजा संस्कारधानी का मंच ग्वारीघाट मुक्तिधाम में बदहाली का आलम पीने का पानी न बैठने की जगह जबलपुर। शहर के अधारताल क्षेत्र स्थित एक चिकन सेंटर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा और मांस की गुणवत्ता को लेकर हड़कंप मच गया है। जागरूक नागरिकों द्वारा बनाए गए इस वीडियो में एक ट्रक से कथित तौर पर मृत मुर्गों को उतारकर दुकानों में सप्लाई करते देखा जा रहा है। इस घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर निगम कमिश्नर ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। स्थानीय लोगों ने आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम अब संबंधित सप्लायर और दुकानदारों की पड़ताल में जुट गई है। जबलपुर। भारतीय मजदूर संघ के प्रांतीय आह्वान पर जबलपुर में अमृता देवी बलिदान दिवस के अवसर पर एक गरिमामयी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह विशेष कार्यक्रम भारतीय मजदूर संघ जिला जबलपुर तथा मध्य प्रदेश स्थाई कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्त्वावधान में शासकीय मानकुंवर बाई कला एवं वाणिज्य महिला महाविद्यालय के सभागार में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक मराठे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश स्थाई कर्मचारी संघ जबलपुर संभाग के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री कुलदीप सिंह राजपूत ने बताया कि पर्यावरण और वृक्षों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाली अमृता देवी के सर्वोच्च बलिदान को याद करने और समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष पूरे प्रदेश में यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में संगठन की विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जबलपुर। समरसता सेवा संगठन के तत्वावधान में शनिवार को ऐतिहासिक हनुमानताल सरोवर पर संस्कारधानी समरसता कजलियां महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। पूज्य साधु-संतों और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में शुरू हुए इस महोत्सव में शहर की अटूट सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। उत्सव में लोगों ने एक-दूसरे को कजलियां भेंट कर आशीर्वाद और शुभकामनाएं लीं। इस दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए निबंध वेशभूषा राखी तथा थाली सजाओ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं विभिन्न समाजों द्वारा लगाए गए पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल और झूले आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध बुंदेली कलाकार देवी अग्रवाल और श्याम बैरागी की भजन व लोकनृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस बार मेले के वृहद स्वरूप ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी का दिल जीत लिया। जबलपुर। जीवन के अंतिम पड़ाव ग्वारीघाट मुक्तिधाम में अपनों को अंतिम विदाई देने पहुँच रहे परिजनों और रिश्तेदारों को भारी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। मुक्तिधाम परिसर में न तो पीने का शुद्ध पानी मयस्सर है और न ही लोगों के बैठने का कोई माकूल इंतज़ाम। बारिश के कारण जगह-जगह बिसरा कीचड़ तो आफत बना ही है वहीं रात के अंधेरे में असामाजिक तत्वों द्वारा पीकर फेंकी गई शराब की खाली बोतलें और गंदगी धाम की पवित्रता को तार-तार कर रही हैं। समाजवादी पार्टी के नेता आशीष और दीपांशु साहू ने मुक्तिधाम की इस बदहाली पर कड़ा आक्रोश जताते हुए नगर निगम प्रशासन को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दुखों के पहाड़ के बीच यहाँ पहुँचने वाले लोगों को नगर निगम की इस अनदेखी के कारण तीखी मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। सपा नेताओं ने नगर निगम से मुक्तिधाम में सफाई पेयजल शेड व्यवस्था और असामाजिक तत्वों पर तुरंत नकेल कसने की पुरज़ोर मांग की है। जबलपुर संस्कारधानी में समरसता महोत्सव के अवसर पर धार्मिक उत्साह और सामाजिक सौहार्द देखने को मिल रहा है। इस खास मौके पर हनुमानताल जलाशय स्थित मां विंध्यवासिनी धाम सिद्ध शनि मंदिर की ओर से सभी श्रद्धालुओं को बधाई व शुभकामनाएं दी गईं। मंदिर समिति के प्रतिनिधि हरि तिवारी ने बताया कि हर शनिवार को आयोजित होने वाले भोग भंडारे की कड़ी में इस बार आम नागरिकों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने आगे जानकारी दी कि सिद्ध शनि मंदिर प्रांगण में आयोजित यह महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम देर रात तक सुचारू रूप से जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद प्रसाद ग्रहण किया और समरसता के इस भव्य आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। जबलपुर कजलिया पर्व के पावन अवसर पर पूर्व पार्षद हीरा बाई के नेतृत्व में किन्नर समाज ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ भाग लिया हनुमानताल समरसता के कार्यक्रम में शामिल हुई किन्नर मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व पार्षद हीरा बाई ने कहा कि कजलिया का त्योहार भारतवर्ष का एक महान और पवित्र सनातनी पर्व है जिसे देश भर की मां-बहनें और सुहागिनें पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाती हैं। उन्होंने बताया कि किन्नर समाज भी पूरी तरह सनातनी परंपराओं से जुड़ा हुआ है और इस महापर्व को सदियों से बेहद आदर एवं रीति-रिवाज के साथ मनाता आ रहा है।इस अवसर पर हीरा बाई ने नगर प्रदेश और पूरे देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि किन्नर समाज कजलिया माता से यही प्रार्थना करता है कि सभी की परेशानियां दूर हों निसंतान दंपतियों को संतान सुख मिले और विवाह योग्य युवाओं के घर शहनाई बजे। कजलिया माता की कृपा से पूरा देश खुशहाल रहे इसी मंगलकामना और आशीर्वाद के साथ किन्नर समाज हर वर्ष इस पर्व को धूमधाम से मनाता है।