Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
29-Aug-2026

आकाशीय बिजली गिरने से कोठे में लगी आग 7 भैंसों की जलकर मौत आल्हा-ऊदल की सेनाओं के साथ निकला भुजलिया का ऐतिहासिक चल समारोह दिल्ली के जंतर मंतर में विरोध करने जा रहे छिंदवाड़ा के शिक्षकों को पुलिस ने ट्रेन से उतारा आंगनवाड़ी में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त सचिव व सहायक सचिव को नोटिस जंगली सूअरों से फसल बर्बाद पटवारी-वन विभाग ने किया खेत का निरीक्षण तामिया थाना क्षेत्र की देलाखारी चौकी अंतर्गत ग्राम बांगई में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात आकाशीय बिजली गिरने से किसान के खेत में बने कोठे में भीषण आग लग गई। हादसे में कोठे में बंधी सात भैंसों की जिंदा जलने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किसान कैलाश यदुवंशी के खेत में मवेशियों को रखने के लिए कोठा बना था जहां बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे कोठे को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पर देलाखारी चौकी पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची तथा पंचनामा तैयार कर नुकसान का आकलन शुरू किया। सात मवेशियों की मौत से हुए आर्थिक नुकसान को लेकर पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजा और आर्थिक सहायता की मांग की है। भुजलिया पर्व पर शनिवार को शहर में ऐतिहासिक चल समारोह निकाला गया। छोटी बाजार से शुरू हुए समारोह में आल्हा-ऊदल की सेनाओं की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। पारंपरिक वेशभूषा में सजी सेनाओं के साथ बड़ी संख्या में लोग समारोह में शामिल हुए। चल समारोह छोटी बाजार से निकलकर पावर हाउस पहुंचा जहां बड़ी माता मंदिर में पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद जुलूस गोलगंज राज टॉकीज आजाद चौक करबला चौक और बैल बाजार होते हुए यातायात थाने के सामने से भुजरिया मैदान पहुंचा। यहां परंपरा के अनुसार भुजरिया सिराने की रस्म निभाई गई। इसके साथ ही आल्हा-ऊदल की वीरगाथा से जुड़ी प्रतीकात्मक युद्ध परंपरा का भी आयोजन हुआ। चल समारोह के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में में मुख्य रूप से सांसद बंटी विवेक साहू शहर कांग्रेस अध्यक्ष सोनू मांगों सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता के विरोध में 30 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे छिंदवाड़ा सिवनी सहित अन्य जिलों के दो दर्जन से अधिक शिक्षकों को शनिवार को छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने पातालकोट एक्सप्रेस से उतार लिया। बताया गया कि ट्रेन के दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले कुंडीपुरा पुलिस का अमला ट्रेन में पहुंचा और प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे शिक्षकों को नीचे उतार लिया। ट्रेन रवाना होने के बाद पुलिस ने सभी शिक्षकों को छोड़ दिया। शिक्षकों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराने दिल्ली जा रहे थे। जंतर-मंतर पर देशभर के शिक्षक टीईटी की अनिवार्यता सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन में शामिल होने वाले हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने प्रस्तावित कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी है। पांढुर्णा। जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने ग्राम छाबड़ी पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और आयुष्मान कार्ड राशन आंगनवाड़ी टीकाकरण सड़क साफ-सफाई आधार संबल व फार्मर कार्ड सहित विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली। आंगनवाड़ी में अप्रैल से बच्चों को भोजन नहीं मिलने और नियमित संचालन नहीं होने की शिकायत पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए सचिव सुखदेव व सहायक सचिव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान व संबल कार्ड बनाने समग्र ई-केवाईसी पूरा कराने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए। नगर निगम के वार्ड 16 अंतर्गत ग्राम अजनिया में पिछले 8 से 10 दिनों से जंगली सूअरों के झुंड मक्के की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान पुरुषोत्तम यदुवंशी की शिकायत पर पटवारी वन विभाग के नाकेदार और कोटवार ने खेत का निरीक्षण कर फसल क्षति का जायजा लिया। टीम ने नुकसान की फोटो-वीडियोग्राफी कराई और किसान से खसरा नक्शा व बैंक पासबुक सहित आवश्यक दस्तावेज लेकर नियमानुसार आवेदन करने को कहा। अधिकारियों ने जांच के बाद नियमानुसार मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। तेज रफ्तार ने मचाया कहर कार की टक्कर से तीन घायल हर्रई थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक ही परिवार के तीन लोगों सहित कुल चार लोग घायल हो गए। दोनों हादसों में तेज रफ्तार के चलते वाहनों के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। पहला हादसा चट्टी बुढेना के समीप हुआ जहां सड़क किनारे बाइक लेकर खड़े एक ही परिवार के तीन लोगों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।वहीं दूसरा हादसा दूल्हादेव घाटी में हुआ। यहां तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। दुर्घटना में बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस दोनों घटनाओं की जानकारी जुटा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर भेजी APK फाइल से WhatsApp हैक युवक के परिचितों से मांगे पैसे जुन्नारदेव थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर भेजी गई संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड करना 19 वर्षीय युवक को भारी पड़ गया। चटुआ गांव निवासी आयुष उइके के WhatsApp पर शनिवार को योजना के नाम से APK फाइल भेजी गई थी जिसे डाउनलोड और इंस्टॉल करते ही उसका अकाउंट हैकर के नियंत्रण में चला गया। इसके बाद साइबर ठग ने आयुष के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर फर्जी एक्सीडेंट की तस्वीर तैयार की और उसके दोस्तों व रिश्तेदारों को भेजकर इलाज के लिए तत्काल पैसों की जरूरत बताई। आरोपी ने लोगों से QR कोड के जरिए रकम भेजने की मांग की। मामला सामने आने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों से अनजान नंबरों से आने वाली APK फाइल लिंक और सरकारी योजनाओं के नाम पर भेजे गए संदेशों को डाउनलोड न करने तथा किसी भी योजना की जानकारी आधिकारिक माध्यम से सत्यापित करने की अपील की है। मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया खेल दिवस राजमाता सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अस्मिता मुंजे डॉ. अनिता कौशल क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अजय सिंह ठाकुर सहित महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। डॉ. दिनेश चौधरी ने ध्यानचंद के चित्र के समक्ष ज्योति कलश प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया और उनके जीवन एवं खेल उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान स्टाफ सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित की।