Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
29-Aug-2026

मंगला एक्सप्रेस से केरल जा रहे 20 बच्चों की तबीयत बिगड़ी दिल्ली से केरल जा रही मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस में शुक्रवार रात मध्य प्रदेश के खंडवा रेलवे स्टेशन से पहले 15-20 स्कूली बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद ट्रेन को खंडवा स्टेशन पर रोककर बच्चों का इलाज किया गया। जानकारी के अनुसार केरला एक्सप्रेस में सफर कर रहे बच्चों ने शुक्रवार रात ट्रेन की पेंट्री कार से खाना मंगाकर खाया था। इसके बाद कई बच्चों को उल्टी जी मिचलाने और बेचैनी की शिकायत होने लगी। बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना रेलवे विभाग को मिली तो खंडवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोककर बच्चों का इलाज कराया गया। वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर भोपाल में बनेगा इतिहास राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1 सितंबर को डीबी सिटी मॉल में ऐसा सांस्कृतिक आयोजन किया जा रहा है स्टोरेंट के मोमोज में मिलीं इल्लियां इंदौर के सी-21 माल के पीछे स्थित एक रेस्टोरेंट में मोमोज में इल्लियां मिलने का मामला सामने आया है। ग्राहकों ने इसकी शिकायत खाद्य विभाग से करते हुए रेस्टोरेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे ग्राहक सी-21 माल के पीछे डायमेंशन फर्नीचर के ठीक सामने स्थित वी-आर-वन रेस्टोरेंट में मोमोज खाने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें मोमोज में इल्लियां रेंगती हुई दिखाई दीं। पहाड़गढ़ इश्वरा महादेव मंदिर के जंगल में दिखे 2 चीते मुरैना जिले के पहाड़गढ़ क्षेत्र स्थित इश्वरा महादेव मंदिर के आसपास जंगल में दो चीते दिखाई देने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे लोगों ने जंगल में वन्यजीवों को देखा और उनके वीडियो बना लिए।