रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच चल रहे विवाद को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा में रहने तक उसका कार्यकर्ता देशभक्त रहता है लेकिन जैसे ही कोई नेता भाजपा छोड़ता है उसे अपराधी और देशद्रोही बताया जाने लगता है। शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि रुद्रपुर में भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल अब कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं जिसे भाजपा पचा नहीं पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी वजह से रुद्रपुर के भाजपा विधायक शिव अरोड़ा बौखलाए हुए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा विधायक को अब अपनी हार सामने दिखाई दे रही है इसलिए वह इस तरह की बयानबाजी और विवाद कर रहे हैं। मानसून के चलते अक्सर पहाड़ो में भू-सख्लन तो मैदानो में जलभराव के कारण सड़को पर अधिक प्रभाव पड़ जाता है। वर्तमान में भी मानसून सक्रिय है इसी के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़को के पुनर्निर्माण व गड्ढा मुक्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। मुख्यमंत्री के अनुसार प्रदेश में 15 सितंबर तक बरसात का मौसम रहता है जिसके बाद बारिश कम होने लगती है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी पीएमजीएसवाई समेत सड़क निर्माण और मरम्मत से जुड़े सभी विभागों व केंद्रीय एजेंसियों को 15 सितंबर तक सड़क मरम्मत से संबंधित टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि इसके बाद प्रदेशभर में सड़कों की मरम्मत का काम तेजी से किया जाएगा। आगामी चारधाम यात्रा त्योहारों और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को देखते हुए सड़कों को दुरुस्त करना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शहरी निकायों और ग्रामीण क्षेत्र की पंचायतों को भी इस अभियान में शामिल किया गया है। सड़क मरम्मत कार्यों का वह स्वयं निरीक्षण करेंगे। डोईवाला क्षेत्र के भानियावाला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल के नए कार्यालय का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधिवत पूजा-अर्चना कर रिबन काटकर किया गया। इस गरिमामय अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल सहित क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भाजपा पदाधिकारी और भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर एक भावुक और सांस्कृतिक दृश्य देखने को मिला जब स्थानीय बहनों ने जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल और मंच पर उपस्थित अतिथियों को रक्षासूत्र (राखी) बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की और क्षेत्र के विकास का आशीर्वाद दिया। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को आज बड़ी सियासी मजबूती मिली है। गोरखा समुदाय में प्रभाव रखने वाले राजनीतिक दल गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट (GDF) ने भाजपा में विलय कर लिया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में GDF के केंद्रीय अध्यक्ष सूर्य विक्रम शाही ने अपने तमाम सदस्यों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट का गोरखा समाज में बड़ा प्रभाव है। उसके केंद्रीय अध्यक्ष सूर्य विक्रम शाही ने पूरे दल का विलय भाजपा में किया है जिसका विधिवत स्वागत किया गया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर कोने में गोरखा समुदाय बड़ी संख्या में रहता है ऐसे में गोरखा समुदाय से जुड़े दल का भाजपा में आना पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा और यह हम सभी के लिए खुशी की बात है। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के चलते मंगलौर में जैसे ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव मंगलौर में मिष्ठान भंडारों पर जांच करने ही पहुँचे थे कि उतने में ही वह मिठाई बेचने वाले भी अपनी मिठाइयों को लेकर गायब हो गए जिन्होंने सड़को पर भी दुकानें सजाई हुए थी साथ ही जब दो दुकानों के सैम्पल भरे गए तो नगर की सभी सजी सजाई दुकान भी बंद हो गई l खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव ने बताया कि रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के मद्देनजर यह जाँच की जा रहा है जिसके चलते मंगलौर के जैन स्तम्भ के निकट दो मिष्टान्न भंडारों के सैम्पल लिए गए है वही उन्होंने यह भी बताया कि जैसे ही उनके द्वारा सेंपल भरने की शुरूआत की गई वैसे ही नगर भर की मिठाइयों की दुकान स्वामी अपनी अपनी दुकानें बंद करके भाग गए l