Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
28-Aug-2026

ब्रिज की सेफ्टी वॉल से टकराई बसचार की मौत कानपुर से इंदौर जा रही बस भोपाल बायपास ब्रिज पर हादसे का शिकार हो गई। ब्रिज के मोड़ पर चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और बस सेफ्टी वॉल से टकरा गई। टक्कर के बाद बस को भारी नुकसान पहुंचा और स्लीपर कोच की खिड़कियां टूट गईं। कुछ यात्री ब्रिज के नीचे जा गिरे जबकि कुछ सड़क पर गिरकर घायल हुए। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बस चालक और बेंगलुरु के एक सायबर इंस्पेक्टर के शामिल होने की जानकारी है। हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं। बाबा महाकाल को अर्पित होगी 2 फीट की खास राखी रक्षाबंधन पर्व पर शुक्रवार को देश की सबसे पहली राखी भगवान महाकाल को बांधी गई। महाकाल मंदिर में तड़के करीब 3 बजे हुई भस्म आरती के दौरान पुजारी परिवार की महिलाओं ने बाबा महाकाल को राखी अर्पित की। रक्षाबंधन पर्व पर सबसे पहले राखी भगवान महाकाल को अर्पित की जाती है. इस विशेष परंपरा के लिए पुजारी परिवार की महिलाएं पूरे सावन माह में व्रत-उपवास रखती हैं. शिवपुरी में उफनती नदी में बहीं सैकड़ों गाय-भैंसें शिवपुरी जिले की ग्राम पंचायत गुरुकुदवाया में शुक्रवार सुबह लगातार बारिश के चलते नदी उफान पर आ गई। गुरुकुदवाया-गुर्जा केमखेड़ा मार्ग पर बनी पुलिया के ऊपर से पानी का तेज बहाव हो रहा था। इसी दौरान पठार की ओर चरने जा रहीं सैकड़ों गाय-भैंसें नदी के तेज बह गयी इंदौर में बहनों के लिए सिटी बसों में यात्रा फ्री रक्षाबंधन के मौके पर इंदौर नगर निगम और अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AICTSL) ने बहनों को खास सौगात दी है। 28 अगस्त को शहर में संचालित सभी सिटी बसों में महिलाएं और बहनें मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इसके लिए उन्हें कोई किराया नहीं देना होगा। AICTSL की ओर से हर साल रक्षाबंधन पर यह सुविधा दी जाती है हरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान अचानक ढहा हरदा के वार्ड क्रमांक 22 कुलहरदा में दुर्गा मंदिर के पीछे आज (शुक्रवार) सुबह करीब 7:14 बजे एक 100 साल पुराना जर्जर मकान ढह गया। हादसे के वक्त मकान में किराएदार का परिवार मौजूद था हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।