Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
27-Aug-2026

स्कूल-छात्रावास की अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर नाराज बीआरसी व अधीक्षक को नोटिस चुटकी भर शक्कर बांटकर कांग्रेस ने जताया महंगाई का विरोध रक्षाबंधन पर ने बहनों से बंधवाई राखी कॉलेजों की अव्यवस्थाओं पर अभाविप का हुंकार सैकड़ों छात्रों ने निकाला मार्च क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे दर्ज करा सकेंगे शहर की समस्याएं मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर हरेंद्र नारायन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रिम कुमार सहित जिला अधिकारियों की टीम ने हर्रई विकासखंड का दौरा कर विभिन्न शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र बसुरिया खुर्द में बच्चों से संवाद कर पोषण आहार की गुणवत्ता देखी और बच्चों को ड्राइंग शीट व पेन भेंट किए। प्राथमिक शाला बसुरिया कला में साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर हर्रई बीआरसी के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उत्कृष्ट बालक छात्रावास में झाड़ियां और सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर छात्रावास अधीक्षक को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस द्वारा राजीव भवन से रैली निकाली गई जिसमें कार्यकर्ताओं ने बाजार में आमजन को एक चुटकी शक्कर बांटकर बढ़ते दामों का विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शक्कर रसोई गैस बिजली पेट्रोल-डीजल सहित जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से आम आदमी का बजट बिगड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेसजन कलेक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर महंगाई पर तत्काल रोक लगाने तथा जनता को राहत देने की मांग की। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने शहर में आयोजित तीन कार्यक्रमों में सैकड़ों बहनों से राखी बंधवाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बहनों का आशीर्वाद उन्हें जनसेवा और विकास कार्यों के लिए ऊर्जा व संबल देता है। सांसद ने सबसे पहले मोहन नगर स्थित सांसद निःशुल्क कोचिंग पहुंचकर छात्राओं से राखी बंधवाई। इसके बाद परतला और चंद्रप्रभा लॉन में आयोजित कार्यक्रमों में भी महिलाओं व बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर उन्हें उपहार दिए। कार्यक्रमों में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। शासकीय महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने गुरुवार को ‘विद्यार्थी हुंकार अभियान’ के तहत प्रदर्शन किया। सैकड़ों विद्यार्थियों ने मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। अभाविप ने कॉलेजों में स्वच्छ पेयजल शौचालय व्यवस्थित कक्षाएं फर्नीचर बिजली पुस्तकालय प्रयोगशालाएं खेल सुविधाएं इंटरनेट पार्किंग सुरक्षा और प्राथमिक उपचार जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा ने नागरिकों की समस्याओं और सुझावों को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने के लिए ‘महापौर जन-शिकायत एवं स्वच्छता सर्वेक्षण’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत नागरिक क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन शिकायत या सुझाव दर्ज करा सकेंगे।अभियान के माध्यम से सफाई एवं कचरा प्रबंधन पेयजल स्ट्रीट लाइट और सड़कों से जुड़ी समस्याओं की शिकायत की जा सकेगी। नागरिक शिकायत के साथ मौके की तस्वीर भी अपलोड कर सकेंगे जिससे संबंधित विभाग को समस्या की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सके। प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर समय-सीमा में निराकरण कराने की व्यवस्था की गई है महापौर विक्रम अहके ने शहरवासियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और ‘मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी’ के संकल्प के साथ छिंदवाड़ा को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करने की अपील की है। भोलेनाथ की पालकी यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब भगवान भोलेनाथ की भव्य पालकी यात्रा आज मोक्ष धाम मारुति नंदन सेवा समिति के तत्वावधान में श्रद्धा और भक्ति के माहौल में निकाली गई। दोपहर 12 बजे मोक्ष धाम मंदिर से शुरू हुई यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए महाकाल मंदिर और पातालेश्वर धाम पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए भक्ति में सराबोर नजर आए। यात्रा के समापन पर महाकाल मंदिर में आरती की गई और श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। सीवर कार्यों पर आयुक्त ने जताई नाराजगी मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत नगर निगम द्वारा वार्डों में जनसंवाद एवं मैदानी निरीक्षण किया गया। आयुक्त चंद्र प्रकाश राय ने सीवर कार्यों में कमियां मिलने पर संबंधित उपयंत्री को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। जनसंवाद के दौरान सीएम हेल्पलाइन और जन आकांक्षा पोर्टल की शिकायतों का मौके पर निराकरण कराया गया। वहीं पांच पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही विवाह प्रमाण पत्र जारी किए गए। पेयजल स्वच्छता नाली सफाई और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के भी निर्देश दिए गए। रक्षाबंधन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई मिठाई और खाद्य पदार्थों के लिए नमूने रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर आमजन को सुरक्षित एवं मिलावट रहित खाद्य पदार्थ और मिठाइयां उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की चार टीमें जिलेभर में लगातार निरीक्षण और नमूना संग्रहण की कार्रवाई कर रही हैं। कलेक्टर हरेन्द्र नारायण के निर्देशन एवं अपर कलेक्टर धीरेंद्र सिंह की निगरानी में उमरानाला मोहखेड़ सांवरी परासिया छिंदवाड़ा पांढुर्णा चौरई अमरवाड़ा चांद सौंसर जुन्नारदेव और तामिया क्षेत्र की मिठाई व खाद्य प्रतिष्ठानों से खोवा मावा मिठाई नमकीन जलेबी लस्सी सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। विभाग के अनुसार सभी नमूने जांच के लिए भोपाल प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। खेलो इंडिया संवाद में युवाओं ने सुना प्रधानमंत्री का संदेश खेल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ‘खेलो इंडिया खेल की बात प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ’ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू महापौर विक्रम अहके अतिरिक्त कलेक्टर धीरेंद्र सिंह सहित खेल जगत से जुड़े अतिथि मौजूद रहे।कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों माय भारत वॉलंटियर्स खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन एवं खिलाड़ियों से संवाद को देखा और सुना। इसके बाद अतिथियों ने युवाओं से खेल विकसित भारत-2047 और युवाओं की भूमिका पर चर्चा की। विद्यार्थियों का माय भारत में पंजीयन नशा मुक्ति शपथ और राष्ट्रगान भी कराया गया। सांसद साहू ने युवाओं से खेलों में आगे बढ़ने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। ओपन नेशनल कराते चैंपियनशिप में छिंदवाड़ा के खिलाड़ियों ने जीते 55 मेडल भोपाल में 23-24 अगस्त को आयोजित 10वीं रेनशी ओपन नेशनल कराते चैंपियनशिप में श्रीनाथ स्कूल बडवन स्थित राज मार्शल आर्ट कराते एकेडमी के 28 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 55 पदक जीते। खिलाड़ियों ने काता फाइट टीम काता टीम फाइट और ओपन फाइट में दमखम दिखाते हुए 23 स्वर्ण 18 रजत और 14 कांस्य पदक अपने नाम किए।