वन अमले को देखते ही वाहन छोड़ भागे आरोपी सागौन जब्त एसएनसीयू हादसे के बाद सांसद का अस्पताल निरीक्षण वॉर्मर मशीन देने की घोषणा .पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत जनजातीय समाज के बीच संवाद बढ़ाने पर जोर गोंडी भाषा प्रशिक्षण के निर्देश जेल में कैदी भाइयों को बांधा रक्षा सूत्र पेंच बफर जोन की कुंभपानी रेंज में वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान चारगांव-बोरडी मार्ग पर एक पिकअप वाहन से अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 19 नग सागौन जब्त किए। वनकर्मियों को देखकर वाहन में सवार आरोपी पिकअप छोड़कर फरार हो गए। वहीं चारगांव-मोया मार्ग पर एक बोलेरो वाहन की तलाशी में लकड़ी काटने के दो हाथ आरे बरामद हुए। मामले में गौरव रघुवंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें उसने स्वपनिल रघुवंशी राहुल रघुवंशी और लक्ष्मणसिंग उर्फ दीपक चौरिया के शामिल होने की जानकारी दी। वन विभाग ने प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू वार्ड में आग लगने की घटना के बाद रविवार को सांसद बंटी विवेक साहू ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं अधिकारियों की बैठक लेकर घटना की जानकारी ली और एसएनसीयू में बढ़ती बच्चों की संख्या को देखते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सांसद ने सांसद निधि से वॉर्मर मशीन उपलब्ध कराने की घोषणा की और एक अतिरिक्त एसएनसीयू वार्ड में पांच मशीनें लगाने के निर्देश दिए। घटना के दौरान तत्परता से नवजातों को बचाने वाले नर्सिंग स्टाफ और गार्ड की सराहना करते हुए उन्हें 26 जनवरी पर सम्मानित करने के निर्देश दिए कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के अतरवाड़ा बाईपास पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार 19 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। हादसे में अतरवाड़ा निवासी नितेश धुर्वे पिता छतरलाल धुर्वे की मौत हो गई। टक्कर के बाद पिकअप सड़क किनारे उतर गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला बैठक भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने समरसता और जनविश्वास अभियान को लेकर आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। संभाग प्रभारी संजय कुमार कुसराम ने जनजातीय समाज के बीच संवाद प्रभावी बनाने के लिए सप्ताह में दो दिन गोंडी भाषा प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जनजातीय समाज की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन की ओर से हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया। रक्षाबंधन के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय विश्व दर्शन भवन नरसिंहपुर रोड की ब्रह्माकुमारी बहनों ने छिंदवाड़ा जेल परिसर पहुंचकर कैदी भाइयों को रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान बीके गणेशी बहन ने रक्षाबंधन को पवित्रता और श्रेष्ठ विचारों का प्रतीक बताते हुए सकारात्मक सोच के साथ जीवन में बदलाव लाने का संदेश दिया आगाज’ में प्रतिभाओं का सम्मान डिजिटल प्लेटफॉर्म की लॉन्चिंग PopUp India Hub Private Limited द्वारा रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह ‘आगाज’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए सांसद श्री साहू ने कंपनी की वेबसाइट एवं मोबाइल एप्लीकेशन का लॉन्च किया । कार्यक्रम में शिक्षा फाइनेंस खेल और डिजिटल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। लोणारी कुनबी समाज ने मेधावी प्रतिभाओं का किया सम्मान अखिल भारतीय क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज की ओर से नागपुर रोड स्थित निजी लॉन में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के मेधावी विद्यार्थियों और युवाओं को प्रोत्साहित कर शिक्षा एवं करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु राणे ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष वामन राव चौबीतकर जिला अध्यक्ष महादेव राव बारस्कर महिला जिला अध्यक्ष सुनीता ताई बारस्कर शहर अध्यक्ष लता कवरकर सहित समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्वजन उपस्थित रहे। 100 बार हनुमान चालीसा पाठ से गूंजा आश्रम परिसर साउथ सिविल लाइन गुरैया रोड स्थित स्वामी शिवोम् तीर्थ कुंडलिनी महायोग आश्रम एवं दुर्गा मंदिर ट्रस्ट परिसर में रविवार को 100 बार हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सामूहिक पाठ में शामिल होकर भगवान हनुमान की आराधना की। पाठ के बाद संगीतमय सुंदरकांड आरती और प्रसाद वितरण हुआ। आयोजन में श्रद्धालुओं ने सुख-शांति व सर्वकल्याण की कामना की विसापुर कला में ‘हर घर एक पौधा’ अभियान के तहत पौधारोपण विसापुर कला के गायत्री नगर में वीर मेमोरियल फाउंडेशन के ‘एक गांव–एक हरित अभियान’ के तहत ‘हर घर एक पौधा’ अभियान चलाया गया। ग्रामीणों महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया और पौधों की नियमित देखभाल व सुरक्षा का संकल्प लिया। अभियान के तहत मंदिर परिसरों सहित विश्राम घाट में भी पौधे लगाए गए। फाउंडेशन के फाउंडर रविकांत अहिरवार सहित जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों और ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। भाजपा किसान मोर्चा ने लिया 11 हजार पौधारोपण का संकल्प सांसद बंटी विवेक साहू ने सांसद कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक लेकर संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन दिया। बैठक में किसान मोर्चा ने भगवान बलराम जयंती 2 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर तक जिलेभर में 11 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही मन की बात कार्यक्रम के दौरान मोर्चा पदाधिकारी बूथों पर किसान परिवारों के बीच पहुंचकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे और सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे