Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
20-Aug-2026

पानी के लिए तरस रहा शहर निगम की लापरवाही से सड़क पर बह गया हजारों लीटर पानी बैल बाजार में चाकू से हमला महिला ने लगाया बेटे-पति पर हमले का आरोप संत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा औषधि विभाग की कार्रवाई से मेडिकल स्टोर्स में मचा हड़कंप आगामी त्यौहारों को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी सुरक्षा-यातायात व्यवस्था पर जोर कन्हरगांव जलाशय में पानी का स्तर लगातार नीचे जाने से शहर में जल संकट गहराता जा रहा है। हालात यह हैं कि नगर निगम को शहर में एक दिन के अंतराल पर जलापूर्ति करनी पड़ रही है। लोग पानी की अगली सप्लाई का इंतजार कर रहे हैं वहीं गुरुवार को निगम की लापरवाही के कारण भगवान श्री चंद स्कूल के पास मुख्य पाइपलाइन फूट गई और हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो गया।जिस पानी को बचाने के लिए शहरवासियों को नसीहत दी जा रही है वही पानी मुख्य पाइपलाइन से निकलकर काफी देर तक सड़क पर बहता रहा। पाइपलाइन फूटने की सूचना स्थानीय लोगों ने निगम अधिकारियों को दी। इसके बाद निगम का अमला मौके पर पहुंचा और मरम्मत का काम शुरू किया। हालांकि तब तक बड़ी मात्रा में पानी बह चुका था शहर के पुराना बैल बाजार में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। महिला परवीन बानो ने कुछ युवकों पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट और हमला करने के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि एक दिन पहले उसके बेटे फज्जू के सिर पर रॉड से हमला किया गया जिससे उसे चोट आई और सिर में टांके लगाने पड़े। इसके बाद अगले दिन शाम करीब 4 बजे उसके पति असगर सिद्दीकी (अफजाल सिद्दीकी) पर पीछे से चाकू से तीन बार वार किया गया। महिला ने पीलू अजहर दानिश सहित अन्य युवकों पर हमले का आरोप लगाया है संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को छिंदवाड़ा शहर में कलश वंदन यात्रा निकाली गई। राज्य स्तर से आए कलशों को यात्रा प्रभारियों को सौंपकर यात्रा रवाना की गई। कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू कलेक्टर हरेंद्र नारायन सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।कलश वंदन यात्रा गर्ल्स कॉलेज से शुरू होकर मानसरोवर पुराना बैलबाजार लालबाग रामबाग नरसिंहपुर नाका श्याम टॉकीज छोटा तालाब छोटी बाजार मेन रोड फव्वारा चौक और दशहरा मैदान सहित निर्धारित मार्गों से गुजरी। यात्रा के माध्यम से संत रविदास जी के सामाजिक समरसता समानता और कर्मप्रधान जीवन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में औषधियों की गुणवत्ता और दवा दुकानों में नियमों के पालन को लेकर मोहखेड एवं हरई तहसील में मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। 6 अगस्त को मोखेड के हीरावाड़ी और मेनीखापा में जांच के दौरान एक दवा दुकान से औषधि का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा गया। वहीं कुछ दुकानों में मिली अनियमितताओं को लेकर कारण बताओ नोटिस की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। 20 अगस्त को हरई क्षेत्र की दवा दुकानों का निरीक्षण कर भंडारण लाइसेंस फार्मासिस्ट की उपलब्धता और क्रय-विक्रय अभिलेखों की जांच की गई। विभाग ने संचालकों को नियमों के अनुरूप दुकान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। आगामी धार्मिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शांति समिति की बैठक में ईद मिलाद-उन-नवी भुजलिया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गणेश उत्सव को लेकर सुरक्षा यातायात बिजली पेयजल स्वच्छता और चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।अधिकारियों को जुलूस मार्गों और आयोजन स्थलों का पूर्व निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। जुलूस के दौरान यातायात बाधित न हो इसके लिए आवश्यकतानुसार भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करने तथा विद्युत तारों को व्यवस्थित करने को कहा गया। प्रशासन ने सभी धार्मिक पर्वों को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील करते हुए अधिकारियों को व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।