Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
19-Aug-2026

चांवल व डबलमनी बैगा आदिवासी बच्चों की मौत पर कांग्रेसियों ने किया धरना आंदोलन ​मुनेंद्र ठाकरे और कंकर मुंजारे के बयानों से लालबर्रा व बालाघाट की राजनीति में गरमाहट केश शिल्पी नाई समाज ने मनाया हरियाली महोत्सव दिखाई प्रतिभा जिले के चावल घोटाले बहुचर्चित डबलमनी मामले बैहर-बिरसा क्षेत्र में आदिवासी बच्चों की मौत और बस किराए में हुई दो गुना वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार 19 अगस्त को धरना प्रदर्शन किया। कालीपुतली चौक पर आयोजित धरने में जिले के चारों विधायक कांग्रेस कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। कांग्रेस ने सभी मामलों की निष्पक्ष और जल्द जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही विशेष बैगा जनजाति के करीब 20 बच्चों की मौत के मामले में प्रभावित परिवारों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग रखी। चावल मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई राजकुमार कावरे की गिरफ्तारी सहित अन्य आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर तहसीलदार को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के लालबर्रा क्षेत्र में किसान कांग्रेस और पूर्व सांसद के बीच जुबानी जंग तीखी हो गई है। लालबर्रा किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र ठाकरे का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने पूर्व सांसद कंकर मुंजारे पर तीखा हमला बोला है।-वायरल वीडियो में लालबर्रा किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र ठाकरे ने कहा कि बीते दिनों नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बालाघाट जिले के बैहर आए थे और वहां घटी घटनाओं का जायजा लिया था। बहेर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत महामारी से प्रभावित गांवों की स्थिति जानने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सारस्वार ने क्षेत्र का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उनके साथ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भीम फुलसुगे पूर्व मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव जुगल शर्मा जिला पंचायत सदस्य मंसाराम मरावी सरपंच तातु सिंह धुर्वे लालबर्रा ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र धांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। दौरे के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र बिठली ग्राम कुंडकशl ग्राम भंडारी और ग्राम एडोरी सहित प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जमीनी स्थिति का जायजा लिया गया। जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवारों से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानीं तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति भी देखी। बैहर क्षेत्र में मशरूम संग्रहण के दौरान बाघ ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। घटना 17 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे कान्हा टाइगर रिजर्व के खापा बफर क्षेत्र के बोदल बेहरा इलाके में हुई। ग्राम करेली निवासी करीब 40 वर्षीय संतोष मेहराम जंगल में मशरूम एकत्र करने गए थे। इसी दौरान बाघ ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ पैर और सिर पर चोटें आईं। सूचना मिलते ही वन विभाग का मैदानी अमला मौके पर पहुंचा और घायल ग्रामीण को तत्काल बैहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना की जानकारी वरिष्ठ वन अधिकारियों को भी दी गई है। जिला केश शिल्पी नाई समाज के तत्वाधान में महिला संगठन द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन मास के अवसर पर १९ अगस्त को शहर मुख्यालय में हरियाली महोत्सव का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर सावन झूला सामूहिक नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिता में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस संबंध में महिला संगठन जिलाध्यक्ष दामिनी गोंडाने ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से एकजुट कर उन्हें प्रतिभा व कला कौशल दिखाने अवसर प्रदान करने का प्रयास किया जाता है। इसी मंशा से हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें समाज की महिलाओं ने शामिल होकर कार्यक्रमों में भाग लिया।