Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
17-Aug-2026

सरकारी रास्ते पर कंपनी का कब्जा खेतों तक पहुंचने को तरसे जामलापानी के किसान ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने दी जान थमे पहिए नाबालिग छात्राओं के आश्रम से बाहर निकलने पर कार्रवाई अधीक्षिका निलंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर कलेक्टर नाराज अधिकारियों को सख्त निर्देश श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई नागपंचमी पांढुर्णा जिले के सौसर के ग्राम जामलापानी में एक कंपनी द्वारा किसानों और ग्रामीणों की आवाजाही के लिए उपयोग किए जाने वाले पुराने सरकारी रास्ते को बंद किए जाने का मामला सामने आया है। किसानों का आरोप है कि रास्ता बंद होने से उन्हें अपने खेतों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है और कृषि कार्य प्रभावित होने की स्थिति बन गई है।स्थानीय किसान प्रशांत गुहे और मनोज धूतकवले ने प्रशासन के समक्ष दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह मार्ग सरकारी राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है। किसानों के अनुसार वर्ष 1916-17 के निस्तार पत्रक में भी इस रास्ते का उल्लेख है। इसके बावजूद कंपनी द्वारा मार्ग को बंद कर दिया गया है।किसानों का आरोप है कि वे लंबे समय से अधिकारियों के समक्ष शिकायत कर रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे नाराज किसानों ने मुख्यमंत्री और पांढुर्णा कलेक्टर को आवेदन भेजकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। किसानों ने ग्राम खैरीतायगांव से जामलापानी पंचायत तक पुराने मार्ग को तत्काल खुलवाने तथा सरकारी रिकॉर्ड के विपरीत रास्ता बंद करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। देहात थाना क्षेत्र के पोआमा रेलवे ट्रैक के पास सोमवार को एक युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। हादसे के बाद ट्रेन मौके पर रुक गई। आसपास के लोगों ने युवती को ट्रैक से हटाकर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती परासिया की ओर से ऑटो से ट्रैक के पास पहुंची थी और अचानक ट्रेन के सामने कूद गई। सूचना पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। मृतका की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवती की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। आदिवासी कन्या आश्रम हिंदी माध्यम 110 सीटर कन्या शिक्षा परिसर की नाबालिग छात्राओं के बिना अनुमति परिसर से बाहर निकलकर धरमटेकड़ी पुलिस चौकी पहुंचने के मामले में प्रभारी अधीक्षिका अनिता दाहिया पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। 14 अगस्त की सुबह छात्राएं पुलिस चौकी पहुंची थीं और अधीक्षिका को यथावत बनाए रखने की मांग को लेकर नारेबाजी कर रही थीं। घटना के बाद विभाग ने तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी कर चार सदस्यीय जांच समिति गठित की। समिति की जांच में सामने आया कि छात्राओं को बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के परिसर से बाहर जाने दिया गया और उनकी सुरक्षा एवं अभिरक्षा के प्रति गंभीर लापरवाही बरती गई साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी तत्काल नहीं देने और छात्राओं को कथित रूप से पुलिस चौकी भेजने की बात भी जांच में सामने आई। रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर के आदेश पर जनजातीय कार्य विभाग ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों के तहत अनिता दाहिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी हर्रई कार्यालय निर्धारित किया गया है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने सोमवार को समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन जनसुनवाई और हितग्राहीमूलक योजनाओं से जुड़ी शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर नाराजगी जताई। 21 अगस्त को चौरई के बादगांव में सीएम जन-विश्वास शिविर आयोजित होगा जिसमें अधिकारियों को अधिक से अधिक शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने लोक सेवा केंद्रों में कोई भी प्रकरण समय-सीमा से बाहर न होने देने तथा स्कूल बसों सहित बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की लगातार जांच के निर्देश दिए। नागपंचमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने भगवान शिव का अभिषेक कर नाग देवता को दूध पुष्प एवं पूजन सामग्री अर्पित की और सुख-समृद्धि व परिवार की खुशहाली की कामना की। महिलाओं और बच्चों ने भी पर्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। पुरानी पेंशन समेत विभिन्न मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर राज्य कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने 2009 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET की अनिवार्यता से मुक्त रखने नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता की गणना ई-अटेंडेंस के आदेश में संशोधन तथा शिक्षकों-कर्मचारियों की पदोन्नति व क्रमोन्नति शीघ्र करने सहित अन्य मांगें रखी गईं। इस दौरान संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। पुरानी पेंशन समेत विभिन्न मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर राज्य कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने 2009 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET की अनिवार्यता से मुक्त रखने नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता की गणना ई-अटेंडेंस के आदेश में संशोधन तथा शिक्षकों-कर्मचारियों की पदोन्नति व क्रमोन्नति शीघ्र करने सहित अन्य मांगें रखी गईं। इस दौरान संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। शासकीय दफ्तरों में चला लार्वा सर्च अभियान 25 कंटेनर किए गए नष्ट डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे जीरो लार्वा अभियान के तहत शुक्रवार को शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में एडीज मच्छर के लार्वा की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों ने 8 परिसरों में 165 पानी के कंटेनरों कूलर टंकियों टायर और अनुपयोगी बर्तनों की जांच की जिसमें 25 कंटेनरों में मिले लार्वा का नष्टीकरण किया गया।वहीं कन्या शिक्षा परिसर के आवासीय साबरी आश्रम में 102 छात्राओं की मलेरिया जांच की गई जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। हरई और तामिया ब्लॉक के 41 मलेरिया हाई रिस्क गांवों में घरों के अंदर कीटनाशक छिड़काव भी जारी है। सावन में महिलाओं ने झूले झूलकर मनाया उत्सव सिविल लाइन स्थित हनुमान शिव मंदिर में सावन के पावन अवसर पर महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद महिलाओं ने सावन के झूले झूले और एक-दूसरे को उपहार भेंट कर उत्सव की खुशियां साझा कीं। आयोजन में महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। गोली समाज की बैठक शिक्षा और सामाजिक उत्थान पर जोर नाग पंचमी के अवसर पर जिला गोली समाज द्वारा करला कला सटोटो नालसारा बेरपुरा सहित विभिन्न गांवों में सामाजिक बैठकें आयोजित की गईं। जिला अध्यक्ष विनोद यदुवंशी ने समाजजनों के साथ आगामी जन्मोत्सव एवं सामाजिक कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने भगवान भोलेनाथ एवं नाग देवता की पूजा-अर्चना कर समाज की एकता और विकास का संदेश दिया।