Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
10-Aug-2026

कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर पटवारी और नकुलनाथ ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र घटिया भोजन से नाराज छात्रावास की बालिकाओं ने निकाली रैली अश्लील वीडियो बनाकर 5 लाख मांगने वाला हनीट्रैप गिरोह गिरफ्तार पुलिस ने निकाला जुलूस 14 अगस्त को छिंदी में लगेगा जन विश्वास अभियान का शिविर दूसरे सोमवार पर पातालेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब शहर के अग्रवाल पैलेस लॉन में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व सांसद नकुलनाथ ने महात्मा गांधी एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद नकुलनाथ ने भाजपा सरकार पर युवाओं को रोजगार नहीं देने महंगाई किसानों की समस्याओं और लाड़ली बहना योजना को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इन मुद्दों की सच्चाई जनता के बीच लेकर जाना होगा। उन्होंने आदिवासी जमीनों की कथित खरीद-फरोख्त पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रशिक्षण में सभी को संकल्प लेना है कि नकुलनाथ को पांच लाख वोट से विजयी बनाना है। उन्होंने भाजपा सरकार पर पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने और चंदे को लेकर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। पटवारी ने कहा कि सरकार की नीतियों और जनहित के मुद्दों को जनता के बीच मजबूती से उठाना होगा। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि कमलनाथ के संगठन विकास और औद्योगिक मॉडल से वे पहले से परिचित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने षड्यंत्र के जरिए कमलनाथ सरकार गिराई। चौधरी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपनी बात खुलकर जनता के बीच रखने का आह्वान किया। परासिया के न्यूटन स्थित अनुसूचित जाति जूनियर कन्या छात्रावास की बालिकाओं ने घटिया भोजन और अधीक्षिका के कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में सोमवार को रैली निकाली। सूचना पर नायब तहसीलदार थाना प्रभारी बीआरसी और क्षेत्रीय संयोजिका मौके पर पहुंचे। बालिकाओं ने अधिकारियों को पिछले तीन वर्षों से घटिया भोजन मिलने की शिकायत की और पतली दाल भी दिखाई। क्षेत्रीय संयोजिका ने मामले की जांच कर प्रतिवेदन वरिष्ठ अधिकारियों को भेजने की बात कही। पार्षद जयंत राय ने बताया कि अधीक्षिका माया माडवार के खिलाफ पहले भी शिकायतें हो चुकी हैं। देहात थाना पुलिस ने ब्लैकमेल कर 5 लाख रुपए मांगने वाले हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर फरियादी को झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपए मांगने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला।पुलिस के अनुसार 9 अगस्त को फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उसे चमन मोहल्ला गुरैया रोड स्थित एक कमरे में बंद कर मारपीट की और अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद वीडियो वायरल करने तथा झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर 5 लाख रुपए मांगे गए।मामले में देहात थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित की। पुलिस ने नूरुल हसन खुशबू खान तनवीर उल्ला मुसलमान सोनिका साहू और संदेश सोनी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन और कार सहित करीब 3.25 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक नूरुल हसन और तनवीर उल्ला के खिलाफ पूर्व से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। देहात थाना पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर मोटरसाइकिल और यूरिया-एनपीके खाद की बोरियां चोरी करने के मामले का 48 घंटे में खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से होंडा लिवो बाइक सहित कुल 56500 रुपए का मशरूका बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश भलावी अंशुल मरसकोले अरुण मरसकोले और रामनाथ देवरे शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने चोरी की खाद 3700 रुपए में बेच दी थी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान- के तहत जिले में अगला क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम 14 अगस्त को तामिया विकासखंड के छिंदी में आयोजित होगा। सोमवार को कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों एसडीएम और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को शिविर में उपस्थित रहकर आमजन की शिकायतों का मौके पर निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए। सावन के दूसरे सोमवार पर श्री पातालेश्वर धाम मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आरती के बाद जय भोले जी सरकार सेवा समिति द्वारा श्रावण महोत्सव के तहत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से देर रात तक चले भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति में CPCT की अनिवार्यता खत्म करने की मांग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नति के लिए सीपीसीटी की अनिवार्यता में शिथिलता देने की मांग की है। संघ के संजीव कापाले ने बताया कि करीब 10 वर्षों से पदोन्नति नहीं होने के कारण अधिकांश कर्मचारी 40 वर्ष से अधिक आयु के हो चुके हैं। ऐसे में सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण करना उनके लिए कठिन है। संघ ने शासन से मांग की है कि पदोन्नति के लिए सीपीसीटी की अनिवार्यता समाप्त कर विभागीय कंप्यूटर प्रशिक्षण या मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर शिक्षा को विकल्प बनाया जाए। वार्ड 27 में जर्जर भवन की खतरनाक दीवार ढहाई नगर निगम ने नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए वार्ड क्रमांक 27 में जर्जर एवं खतरनाक भवन पर कार्रवाई करते हुए उसकी क्षतिग्रस्त दीवार को ध्वस्त करा दिया। यह भवन श्रीमती लक्ष्मीबाई चौरसिया पति स्वर्गीय गणेशलाल चौरसिया का बताया गया है। भवन की हालत बेहद जर्जर होने के कारण इससे जनहानि की आशंका बनी हुई थी।नगर निगम आयुक्त चंद्र प्रकाश राय के निर्देश पर निगम की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक दीवार को हटाने की कार्रवाई की। 8वीं बटालियन विसबल का 79वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया 8वीं बटालियन विसबल का 79वां स्थापना दिवस समारोह सेनानी श्रीमती निवेदिता गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। तीन दिवसीय आयोजन में दौड़ गोला फेंक वॉलीबॉल फुटबॉल कबड्डी सहित विभिन्न खेल एवं बौद्धिक प्रतियोगिताएं हुईं। बटालियन परिवार और एसएएफ स्कूल के बच्चों के लिए भी मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समापन अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज छिंदवाड़ा राकेश कुमार सिंह मुख्य अतिथि और कलेक्टर हरेंद्र नारायण विशेष अतिथि रहे। विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत नृत्य और कव्वाली की रंगारंग प्रस्तुतियां हुईं। मातृ शक्ति ने निकाली कांवड़ यात्रा गूंजे शिव के जयकारे सावन के पावन अवसर पर साउथ सिविल लाइन स्थित श्री महावीर शिव हनुमान मंदिर से मातृ शक्ति द्वारा कांवड़ यात्रा एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान भजन ढोल-नगाड़ों और शिव के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।