Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
06-Aug-2026

MP में नगर निकाय पंचायत चुनाव की वेबकास्टिंग की तैयारी मध्यप्रदेश में अगले साल होने वाले नगर निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटा राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त की तर्ज पर मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग शुरू करा सकता है। इस काम में लगने वाले निर्वाचन अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे हर छोटी बात को गंभीरता से लें क्योंकि निर्वाचन कार्यों में छोटी-सी लापरवाही अविश्वास का कारण बन जाती है। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने ये बातें गुरुवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स की राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यशाला में अपनी सभी शंकाओं का समुचित समाधान करें और अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दें। नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में आयोजित 7वें aअंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में भाग लेते हुए कहा कि मध्यप्रदेश वर्ष 2030 तक देश के 500 गीगा वॉट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता के राष्ट्रीय लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य नवकरणीय ऊर्जा ऊर्जा भंडारण तथा हरित औद्योगिक विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। म.प्र. आज देश के अग्रणी राज्यों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मेलन में शामिल होने के लिए एयरपोर्ट से दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के माध्यम से शिवाजी स्टेडियम तक यात्रा कर स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया। दिल्ली मेट्रो अपने संचालन में बड़े पैमाने पर सौर ऊर्जा का उपयोग करती है इसलिए मुख्यमंत्री ने हरित ऊर्जा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में मेट्रो से यात्रा की। अवधेश नायक को बड़ी जिम्मेदारी दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी ने जिले के वरिष्ठ नेता अवधेश नायक को बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की सहमति से अवधेश नायक को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है।गुरुवार को जारी हुए नियुक्ति आदेश में उनसे पार्टी की नीतियों सिद्धांतों और संगठनात्मक अनुशासन के अनुरूप संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई गई है। ऑटो चालक को कुचलने वाला हाथी उज्जैन पहुंचा इंदौर के राजनगर में 26 जुलाई को ऑटो चालक विजय होलकर की जान लेने वाला हाथी राजलक्ष्मी अब उज्जैन पहुंच गया है। उसे खाक चौक स्थित निर्मोही अखाड़े में चारों पैरों में जंजीरें बांधकर रखा गया है। इसी हाथी ने विजय होलकर को सूंड से उठाकर पटकने के बाद पैरों से कुचल दिया था। गंभीर रूप से घायल विजय की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। कार लोन से छुटकारा पाने ससुर को मार डाला भिंड के मौ थाना क्षेत्र के घूमरी गांव में 20 जुलाई को हुई अतर सिंह जाटव की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि हत्या मृतक के दामाद और छोटे भाई ने मिलकर की थी। पुलिस के मुताबिक दोनों की साजिश का मकसद अतर सिंह के नाम पर खरीदी गई कार की EMI से छुटकारा पाना था। वारदात के बाद आरोपी करीब 24 घंटे तक शव को कार की डिग्गी में लेकर घूमते रहे और फिर पुलिया के नीचे फेंककर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। भोपाल में 7% इंदौर में 2%-उज्जैन में 14% कम बारिश मध्य प्रदेश में इस मानसूनी सीजन अब तक 16.3 इंच बारिश हुई है जो औसत से 18% कम है। इस वजह से प्रदेश में सूखे जैसे हालात बन गए हैं। भोपाल इंदौर जबलपुर और उज्जैन समेत 49 जिलों की स्थिति ठीक नहीं है। सिर्फ 6 जिले ही बेहतर स्थिति में हैं। भोपाल जबलपुर सागर शहडोल रीवा और नर्मदापुरम संभाग के सभी जिलों में बारिश का आंकड़ा माइनस में है।