Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
06-Aug-2026

उफनती नदी के आगे बेबस रहे परिजन गोद में दम तोड़ दिया मासूम ने मां और बेटी की निजी जमीन पर कब्जा सांसद कार्यालय के सामने दिखाए पोस्टर कल आएंगे मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ घर लौट रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला आरोपी फरार संयुक्त संचालक ने सांदीपनि विद्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण तामिया विकासखंड के पचमढ़ी ढाना क्षेत्र के ग्राम नांदिया में पुलिया नहीं होने की वजह से डेढ़ वर्षीय मासूम प्रीतेश की जान नहीं बच सकी। गुरुवार तड़के करीब एक बजे जहरीले सांप के डसने के बाद परिजन उसे गोद में लेकर तामिया अस्पताल के लिए निकले लेकिन भूराभगत के पास उफनती नदी के कारण रास्ता बंद मिला। पुलिया के अभाव में परिजन करीब एक घंटे तक नदी का पानी कम होने का इंतजार करते रहे। इस दौरान मासूम की हालत लगातार बिगड़ती गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। तामिया अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने वर्षों से लंबित पुलिया निर्माण की मांग को फिर उठाया है। छिंदवाड़ा में निजी जमीन पर कथित कब्जे से परेशान मां-बेटी गुरुवार को सांसद बंटी साहू के कार्यालय के बाहर पोस्टर लेकर पहुंचीं। मीना राय और उनकी बेटी मनोरमा राय ने आरोप लगाया कि परासिया के बेलगांव स्थित उनकी 3 एकड़ 33 डिसमिल जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने तहसील कार्यालय पर भ्रष्टाचार और भूमाफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और सांसद से अतिक्रमण हटवाकर न्याय दिलाने की मांग की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अगस्त को जन-विश्वास अभियान के शुभारंभ के लिए कल छिंदवाड़ा प्रवास पर रहेंगे। जानकारी देते हुए जिला कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने बताया कि मुख्यमंत्री सबसे पहले एफडीडीआई ऑडिटोरियम में पदोन्नत एवं नवनियुक्त कर्मचारियों के अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे शासकीय आईटीआई एवं लोक सेवा केंद्र का भ्रमण करेंगे।उन्होंने बताया कि इसके पश्चात कलेक्ट्रेट में उद्योग संवाद जनप्रतिनिधियों एवं प्रतिभाशाली नागरिकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में शामिल होकर जिले की समीक्षा बैठक लेंगे। कार्यक्रम के अंत में वे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद करेंगे और इसके बाद उनका प्रस्थान होगा। छिंदवाड़ा शहर के कुंडीपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक युवक पर धारदार कटर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान त्रिलोकी नगर पातालेश्वर निवासी 32 वर्षीय अनुराग परतेती के रूप में हुई है जिसे राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अनुराग देर रात काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में दो युवकों ने उसे रोक लिया। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई जिसके बाद आरोपियों ने कटर निकालकर उसके शरीर पर कई वार कर दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही कुंडीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लोक शिक्षण संचालनालय जबलपुर के संयुक्त संचालक घनश्याम सोनी एवं संभागीय व्यावसायिक समन्वयक मनोज काशिव ने गुरुवार को सांदीपनि विद्यालय गुरैया और परासिया का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं स्मार्ट कक्षाओं ई-अटेंडेंस लेसन प्लान ब्रिज कोर्स और व्यावसायिक शिक्षा की प्रयोगशालाओं का निरीक्षण कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता की समीक्षा की। संयुक्त संचालक श्री सोनी ने नई शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं कौशल आधारित शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए नियमित मूल्यांकन और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शहर के सर्रा स्थित वार्ड क्रमांक 35 में लगभग 13 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पक्की सड़क का गुरुवार को महापौर विक्रम अहके ने विधिवत भूमिपूजन किया। इस दौरान वार्डवासियों ने महापौर का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। महापौर ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार निगम की प्राथमिकता है और सड़क निर्माण समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाएगा। नई सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वार्ड के विकास को गति मिलेगी कैंटीन में लगी आग सतर्कता से टला बड़ा हादसा शहर के बस स्टैंड स्थित पूजा कैंटीन की भट्टी के पाइप में गुरुवार शाम आग लग गई। कैंटीन के समीप पेट्रोल पंप होने से बड़ा हादसा होने की आशंका बन गई थी लेकिन पेट्रोल पंप कर्मचारियों की सतर्कता और स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। संभाग स्तरीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा जिला खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय परिसर में संभाग स्तरीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 14 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। छिंदवाड़ा सिवनी नरसिंहपुर जबलपुर सहित विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे हेलमेट पहनने वाले जागरूक वाहन चालकों का सम्मान ट्रैफिक एंड रोड सेफ्टी अवेयरनेस फाउंडेशन और पुलिस यातायात विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इंदिरा चौराहा (जेल गेट) पर हेलमेट व सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने वाले जागरूक वाहन चालकों का सम्मान किया गया। वाहन चालकों को गुलाब का फूल और पेन भेंट कर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। यातायात प्रभारी लोहित शेंडे ने यातायात नियमों के पालन को स्वयं और परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक बताया। संस्था ने घोषणा की कि अब प्रत्येक माह की 5 तारीख को नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों का सम्मान किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पांच जगह मिला डेंगू का लार्वा डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे जीरो लार्वा अभियान के तहत बुधवार को शहर के 11 शासकीय एवं निजी संस्थानों में एडीज मच्छर के लार्वा का सर्वे किया गया। चार टीमों ने 105 जल कंटेनरों की जांच की जिनमें पांच स्थानों पर लार्वा मिलने पर तत्काल उसका नष्टीकरण किया गया। जिला गोली समाज की बैठक संपन्न जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों पर बनी रूपरेखा छिंदवाड़ा के गोमुख मंदिर परिसर में जिला गोली समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के विकास संगठन विस्तार शिक्षा स्वास्थ्य एवं भवन निर्माण सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को भव्य रूप से आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में समाज के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा सदस्यों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।