Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
06-Aug-2026

प्रसिद्ध नगीना के रामलीला ग्राउंड सनातन धर्म मंदिर में उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला जब उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा कांवड़ियों से मुलाकात करने पहुंचे। मंत्री के आगमन से कांवड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई नगीना मंदिर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं l सौरभ बहुगुणा ने कहा में भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करता हूं कि हर एक कांवड़िये की मनोकामना पूर्ण हो सभी के दुख दूर हों और बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी श्रद्धालुओं पर सदैव बना रहे कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे से भी मुलाकात की और क्षेत्र के लोगों से संवाद किया केदारघाटी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। वृहस्पतिवार को तिमली-बड़मा मोटर मार्ग पर अचानक पहाड़ी का विशाल हिस्सा भरभराकर सड़क पर आ गिरा। देखते ही देखते भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर पूरी सड़क पर फैल गए और मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। इसके साथ ही करीब 80 गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया। मार्ग बंद होने से ग्रामीणों के सामने आवाजाही स्वास्थ्य सेवाओं शिक्षा और दैनिक जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है सबसे गंभीर बात यह है कि जिस स्थान पर यह भूस्खलन हुआ वह वर्ष 2013 की आपदा के बाद से लगातार संवेदनशील बना हुआ नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राष्ट्रीय कैडेट कोर यानी एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेन्द्र वत्स ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड में एनसीसी के विस्तार सीमांत और दुर्गम क्षेत्रों तक इसकी पहुंच बढ़ाने तथा आधुनिक प्रशिक्षण अवसंरचना विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। महानिदेशक ने राज्य में नई एनसीसी इकाइयों के गठन प्रशिक्षण सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और प्रस्तावित एनसीसी अकादमी की रूपरेखा से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं में राष्ट्रभक्ति अनुशासन नेतृत्व क्षमता और सेवा-भाव को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने एनसीसी के विस्तार और आधारभूत संरचना विकास से जुड़ी सभी पहलों को राज्य सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया। उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) अभियान और मतदाता सूची सुधार कार्य की समीक्षा पेश की। उत्तराखंड में मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के अनुसार राज्य में अब तक लगभग 24 लाख नोटिस जारी किए गए हैं साथ ही जिनमें से 20 लाख से अधिक नोटिस डिलिवर किए जा चुके हैं (लगभग 83% कार्य पूरा)। उन्होंने बताया कि जारी नोटिसों में से करीब 90% मामले नाम और आयु में विसंगतियों (Anomalies) से जुड़े हैं जैसे माता-पिता और बच्चों की उम्र में 15 वर्ष से कम का अंतर होना या भाई-बहनों में केवल 9 महीने का अंतर होना।उन्होंने दावों और आपत्तियों की प्रक्रिया स्पष्ट करते हुए बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी में आगामी 8 अगस्त को होने वाली रैली की तैयारी में अब पूरी पार्टी जुट गई है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आज कार्यक्रम स्थल रामलीला ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश सहित पार्टी के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली ऐतिहासिक होने जा रही है और वह हल्द्वानी से ही उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे उन्होंने कहा कि इस रैली में 20000 से ज्यादा लोग जुटेंगे उन्होंने कहा की जनता प्रदेश सरकार से त्रस्त है और 2027 में कांग्रेस मजबूती से उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रही है।