छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण रोजगार और आजीविका को मजबूत करने के लिए जी राम जी अभियान-2026 की शुरुआत की है। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित प्रेस वार्ता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि मनरेगा के तहत रोजगार की अवधि 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन की जाएगी और श्रमिकों को प्रतिदिन 300 रुपये तक की मजदूरी का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के तहत जल संरक्षण ग्रामीण अधोसंरचना आजीविका संवर्धन मुक्ति धाम निर्माण शासकीय छात्राओं के लिए शौचालय और मेरा गांव-मेरा जल सहित 86 प्रकार के विकास कार्य कराए जाएंगे। साथ ही सूखे हैंडपंपों के सुधार और जल उपलब्धता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त से 26 जनवरी तक मेरी बेटी मेरा अभिमान अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा 650 मुक्ति धामों के विकास कार्यों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से ग्रामीण विकास योजनाओं के लिए 6855 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि श्रमिकों को समय पर मजदूरी का भुगतान किया जाएगा